Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

आपको मैनेज किया था, फिर कैसे छप गई आपके अखबार में खबर (सुनें टेप)

पूरे देश में अवैध खनन को लेकर हल्ला हो रहा है. इस खनन में नेता, अफसर, मीडिया वालों की मिलीभगत की चर्चा होती रहती है. भड़ास के पास एक ऐसा आडियो हाथ लगा है जिसके जरिए अवैध खनन में मीडिया की पूरी संलिप्तता जगजाहिर हो रही है. ये पूरा आडियो सुनकर आपको अपना माथा पीटने का मन करेगा, हंसने का मन करेगा, रोने का दिल करेगा. मामला मध्य प्रदेश के सिवनी जिले का है.

पूरे देश में अवैध खनन को लेकर हल्ला हो रहा है. इस खनन में नेता, अफसर, मीडिया वालों की मिलीभगत की चर्चा होती रहती है. भड़ास के पास एक ऐसा आडियो हाथ लगा है जिसके जरिए अवैध खनन में मीडिया की पूरी संलिप्तता जगजाहिर हो रही है. ये पूरा आडियो सुनकर आपको अपना माथा पीटने का मन करेगा, हंसने का मन करेगा, रोने का दिल करेगा. मामला मध्य प्रदेश के सिवनी जिले का है.

एक खनन ठेकेदार का आदमी एक पत्रकार से बात करता है. वह खनन रोकने के लिए हुए लेन-देन के समझौते की दुहाई देता है. इसी क्रम में बातचीत बढ़ती जाती है. पत्रकार से ठेकेदार का आदमी बहुत सारी पूछताछ फोन पर करता है. इस बातचीत के दौरान पत्रकार ने न सिर्फ खुद पैसे लेने की बात कबूल करता है बल्कि कई अन्य पत्रकारों के पैसे लेने या उन तक पैसे न पहुंच पाने के चलते खबर छप जाने को लेकर जानकारी देता है. ठेकेदार का आदमी बातचीत में मीडिया और पत्रकारों को लेकर कई तरह की टिप्पणियां करता है.

पूरा आडियो टेप सुनने से आपको समझ में आ जाएगा कि असल में अब इस देश में किस तरह से अवैध कारोबार न सिर्फ सत्ता यानि नेताओं और अफसरों के संरक्षण में होता है बल्कि इसमें बड़े पैमाने पर मीडिया की मिलीभगत है. शायद यह पहला ऐसा आडियो टेप है जो अवैध खनन को लेकर माफियाओं के मोडस आपरेंडी और मीडिया की सहभागिता का खुलासा करता है. इस पूरे खेल को लेकर एक स्थानीय अखबार ने अपने तरीके से खबर का प्रकाशन किया है जिसमें इसने खुद को पाकसाफ और दूसरों को लपेटने की कोशिश की है. टेप नीचे दिया जा रहा है.. क्लिक करके सुनें.. (नोट: टेप सुनने के लिए आपके लैपटाप या मोबाइल में एडोब फ्लैश प्लेयर होना अनिवार्य है)


इन टेप को भी सुन सकते हैं…

यूपी में जंगलराज : सपा सांसद चंद्रपाल यादव ने तहसीलदार को चोर कहा और ट्रांसफर करा दिया, सुनें टेप

xxx

लूट प्रदेश कह लीजिए या आतंक प्रदेश, चहुंओर मातम का नाम है उत्तर प्रदेश…. (सुनें आडियो टेप)

xxx

जैन टीवी वाले डाक्टर जेके जैन और उनके सुपुत्र अंकुर जैन का नया फर्जीवाड़ा… (सुनें ये आडियो टेप)

xxx

पत्रकार की खाल में दलाल… (सुनें आडियो टेप)

xxx

खबर से नाराज हरदोई के बीएसए ने फोन पर पत्रकार को जमकर धमकाया-हड़काया (सुनें टेप)

xxx

भाजपा के मंत्री को महिला सीएमओ ने आइना दिखाकर औकात बता दिया (सुनें टेप)

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन