Yashwant Singh : आंदोलन अपने आप में एक बड़ा स्कूल होता है. इसमें शरीक होने वाले विभिन्न किस्म की ट्रेनिंग लर्निंग पाते हैं. सामूहिकता का एक महोत्सव-सा लगने लगता है आंदोलन. अलग-अलग घरों के लोग, अलग-अलग परिवेश के लोग कामन कॉज के तहत एकजुट एकसाथ होकर दिन-रात साथ-साथ गुजारते हैं और इस प्रक्रिया में बहुत कुछ नया सीखते सिखाते हैं. पी7 न्यूज चैनल के आफिस पर कब्जा जमाए युवा और प्रतिभावान मीडियाकर्मियों के धड़कते दिलों को देखना हो तो किसी दिन रात को बारह बजे के आसपास वहां पहुंच जाइए. संगीत का अखिल भारतीय कार्यक्रम शुरू मिलेगा.

सब अपने अपने अंदाज में सुर लहरी बिखेरते मिलेंगे. पत्रकार आनंद दुबे समेत कई साथियों ने जी खोलकर गाया बजाया. पूरा माहौल कभी बेहद संजीदा होता तो कभी खिलंदड़पना से भरपूर. पत्रकारों के भीतर कैसी-कैसी प्रतिभा छिपी है, ये सब इस आंदोलन के दौरान उदघाटित हो रहा है. कोई घर से तबला ले आया तो किसी ने नग्मा सुनाते हुए टेबल को ही तबला में तब्दील कर दिया.
इस पूरे आंदोलन की खासबात ये है कि सब कुछ बेहद सहज भाव से घटित हो रहा है, बनावटी कुछ नहीं है, प्रायोजित कुछ नहीं है. ये पत्रकार जानते हैं कि उनकी लड़ाई लंबी हो सकती है इसलिए वे महीनों तक दो-दो हाथ करने के लिए तैयार बैठे हैं. इन पत्रकारों के गायन-वादन के कुछ अद्भुत वीडियो यहां दिया जा रहा है. देखिए और आनंदित होइए. वक्त लगे तो इनका समर्थन करने इन तक (C-55, Sector-57, Noida) पहुंच भी जाइए.
https://www.youtube.com/watch?v=RKF5r_M8pkU
https://www.youtube.com/watch?v=lH11jjT9-Vs
https://www.youtube.com/watch?v=Zl_DN-Sq_fg
https://www.youtube.com/watch?v=i170E_sH0C0
https://www.youtube.com/watch?v=19_OSS7xd5A
भड़ास के एडिटर यशवंत सिंह के फेसबुक वॉल से.
2 Comments
Leave a Reply
Cancel reply
Leave a Reply
भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team
भड़ास मेल: [email protected]
Latest 100 भड़ास
- अकबर उर्दू नहीं, फ़ारसी बोलता था!
- सोशल मीडिया टीम के सीनियर ईपी पुष्कर चौहान और ईई पंकज कुमार समेत 7 लोग कार्यमुक्त
- भारत की 1 ट्रिलियन डॉलर की संपदा सिर्फ 229 धनकुबेरों के हाथ है!
- CJI सूर्यकांत और रिजिजू के अलावा भारत के 150 जज-वकील इस वक्त बैडमिंटन खेलने लंदन गए हैं; मोदी की मनाही सिर्फ आम जनता के लिए है?
- आज के अखबार : गवर्नमेंट ऑफ भारत का विज्ञापन, मोदी प्रशंसा और TMC वालों के बिकने की ‘खबरें’
- ज़ी न्यूज़ में मेरे स्पेशल प्रोग्रामिंग हेड होने के दौरान गिरिजेश मिश्र टीम के सबसे मज़बूत खंभे थे!
- बदल रहा है न्यूज़ पढ़ने का अंदाज़, Brevity News की धमाकेदार एंट्री
- दैनिक भास्कर को भोपाल के लिए शिफ्ट इंचार्ज (अंग्रेजी) की जरूरत!
- भारत अपडेट का ‘कुशल नेतृत्व, बढ़ता उत्तर प्रदेश’ कॉन्क्लेव ताजनगरी में संपन्न, कई विषयों पर हुआ व्यापक मंथन
- दैनिक हिंदुस्तान के पूर्व वरिष्ठ पत्रकार और लेखक श्रीपाल जैन का निधन!
- आजतक रेडियो और इंडिया टुडे पॉडकास्ट्स ने जीते 7 अवॉर्ड!
- कैंसर से जिंदगी की जंग हार गए आजमगढ़ के मान्यता प्राप्त पत्रकार राजीव चौहान
- BARC की वसूली पर केंद्र का ब्रेक, न्यूज चैनलों को मिल सकती है राहत!
- फंड जुटाने के फैसले पर 10 जून की बैठक में विचार करेगा ZEE समूह!
- एचटी मीडिया को अपना प्लेटफार्म OTTplay बंद क्यों करना पड़ा?
- राजशेखर के बाद गिरिजेश का जाना, गोरखपुरियों वाली पत्रकारिता के एक पूरे युग का अंत है!
- अंजना ओम कश्यप v/s खान सर: सभी पक्ष सुनें बिना वीडियो हटवाने से हाईकोर्ट का इनकार!
- रुबिका लियाकत ‘टाइम्स नाउ नवभारत’ में रात 9 बजे का प्राइम टाइम शो ‘न्यूज़ की पाठशाला’ होस्ट करेंगी!
- दैनिक भास्कर भोपाल के पहले पन्ने पर छपे कांतिलाल और अक्षय बम पर नजर पड़ी तो विज्ञापन के प्रति नजरिया ही बदल गया!
- टीवी रेटिंग को लेकर केंद्र और केबल कंपनियों में विवाद, हाईकोर्ट पहुंचा मामला
- आज के अखबार : अमर उजाला के पहले पन्ने की ‘खास’ खबरों के बाद पता चला, सरकारी विज्ञापन भी अंदर है
- आगरा में NUJ के राष्ट्रीय सम्मेलन में देशभर के पत्रकारों ने समस्याओं पर किया चिंतन!
- दैनिक भास्कर के संवाददाता मृत्युंजय सिंह की करंट लगने से दर्दनाक मौत!
- राम मंदिर के दानपात्र से कैश चोरी होने की खबर में दैनिक जागरण ने 4 कदम आगे का काम किया है!
- वरिष्ठ पत्रकार मनोज पांडेय का निधन!
- रिपब्लिक भारत से जुड़े आशीष चौधरी, डेक्कन हेराल्ड से नम्रता सिंदवानी की नई पारी
- IFWJ राजस्थान की दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति बैठक में जुटे पत्रकार!
- रोहित कुमार, दीपाली सिन्हा और पुरु शर्मा के बारे में सूचनाएं!
- आज के अखबार : रीएग्जाम के पर्चे लीक होने की खबरों पर एनटीए का दावा अमर उजाला में पहले पन्ने पर है
- आईएएस संजय प्रसाद को हाईकोर्ट से बैक-टू-बैक दूसरी फटकार!
- युवाओं का गुस्सा “ऑनलाइन” निकालने का एक साधन मात्र है कॉकरोच पार्टी!
- कॉकरोचों के मध्य कामरेड : दीपांकर भट्टाचार्य ऐसे ही हैं, उन्हें कुछ नहीं हुआ है!
- न्यूज इंडिया 24×7 हिंदी अब नए रूप में, कंटेंट से लेकर प्रोग्रामिंग तक बड़ा बदलाव!
- मालवीय नगर अग्निकांड: एक शेफ को सूली पर चढ़ाकर समूचे सिस्टम के गुनाहों पर पर्दा डाला जा रहा है!
- क्या भारत जनसंख्या विस्फोट से निकलकर अब जनसंख्या गिरावट के दौर में प्रवेश कर रहा है?
- टीवी9 भारतवर्ष के एग्जीक्यूटिव एडिटर गिरिजेश मिश्रा का निधन!
- आकाशवाणी की नब्बे वर्ष की गौरवशाली यात्रा के मौके पर महानिदेशक आकाशवाणी राजीव कुमार जैन से बातचीत!
- एंकर शुभम सिंह ने गुड न्यूज टुडे को कहा अलविदा!
- भारत एक्सप्रेस से विदा लेकर नेशन 27 से जुड़े पत्रकार रमेश कुमार सिंह!
- दस लाख रिश्वत ली, 47 लाख नकद बरामदगी हुई, लेकिन सजा की बजाय धुरंधर IAS धीमान चकमा को राजस्व विभाग में डिप्टी सेक्रेटरी की कुर्सी मिली!
- अंजना ओम कश्यप और टीवी टुडे ग्रुप पहुंचे हाईकोर्ट, खान सर, 4PM समेत 8 पर ठोका मुकदमा
- तेजी से आगे बढ़ रहा है ‘आज की खबर’ : 1.8 अरब से ज्यादा डिजिटल रीच और 3.6 मिलियन से ज्यादा सोशल मीडिया बेस!
- भड़ास पर खबर छपने के बाद दंड की जगह दागी अधिकारी बृजेश कश्यप को मिली ज़्यादा मलाईदार पोस्टिंग!
- काक्रोचों को बी टीम सी टीम साबित करने की इतनी जल्दी क्या है?
- औरैया में महिला ने जहर खाकर दी जान, पत्रकार पर रुपये ऐंठने और धमकाने का आरोप
- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफ़ा दो, जंतर मंतर पर भारी मात्रा में जुटे काक्रोचों ने भरी हुँकार!
- आज के अखबार : प्रधानमंत्री ने कांग्रेसी CM बदलने का कारण जनआक्रोश बताया, अपने प्रधान पर चुप्पी साधे हैं
- यूपी के एक आईएएस और एक आईपीएस को हाईकोर्ट ने फटकारा!
- सीतापुर के मान्यता प्राप्त पत्रकार रोहित मिश्र का निधन!
- गंदा पानी पीकर 8 माह का बेटा बीमार, मीडिया ने भी मोड़ा मुंह : पानी संकट पर दिल्ली के एक पत्रकार की पीड़ा!
- यूपी विधानसभा के प्रमुख सचिव प्रदीप दुबे को हाईकोर्ट से झटका, पढ़ें नोटिस
- रजनीश कुमार सिंह और अभिषेक कुमार सिंह की एनडीटीवी से नई पारी!
- दिल्ली कॉक्रोच मूवमेंट : छावनी बना जंतर-मंतर, युवाओं ने गोदी मीडिया पर निकाली भड़ास, देखें वीडियो
- “ऑपरेशन रेड लाइट” ने दैनिक भास्कर में बढ़ाए महिमा सिंह के स्टार, मिला प्रमोशन!
- शिवांगी ठाकुर ने छोड़ा Zee News, गौरव मेहरा की NDTV में नियुक्ति
- न्यूज़24 के पत्रकार को पुलिस गिरफ्तार नहीं करेगी, बशर्ते वह जांच में सहयोग करें- हाईकोर्ट
- आज के अखबार : दिल्ली में सब चलता है, कलकत्ता में मेयर का इस्तीफा, बिहार के अस्पताल में आग से पांच मरे
- सोशल मीडिया पोस्ट के कारण बीबीसी की नौकरी गंवाने वाले पत्रकार को कोर्ट से मिला झटका
- फीस वृद्धि से शासकीय अधिवक्ताओं में उत्साह, महाधिवक्ता समेत पूरी टीम ने सीएम योगी का जताया आभार!
- यूपी विधानसभा के प्रमुख सचिव प्रदीप दुबे की नियुक्ति के खिलाफ याचिका सुनने से हाईकोर्ट के इन जजों ने खड़े किए हाथ!
- जी एंटरटेनमेंट की शिकायत पर हाई कोर्ट ने रोकी फीफा वर्ल्ड कप की अवैध स्ट्रीमिंग!
- फाइनेंशियल एक्सप्रेस से तनिमा बनर्जी और एनडीटीवी से प्रीतम दत्ता की नई पारी
- वरिष्ठ पत्रकार और संपादक विनय मिश्रा पदमुक्त हुए, देखें विदाई की तस्वीरें
- ब्लूमबर्ग ने भारत द्वारा सोना बेचने की ख़ुद की खबर को ग़लत बताकर वापस लिया!
- मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर ‘भारत एक्सप्रेस’ न्यूज़ चैनल की खास पेशकश
- दैनिक भास्कर जालंधर के संपादकीय प्रभारी बने वरिष्ठ पत्रकार रमन मीर!
- NDTV से RT हिंदी पहुंचे उत्कर्ष सिंह, बोले- ‘अब मामला थोड़ा इंटरनेशनल है!’
- विशाल अमन ने छोड़ा News18 राजस्थान, Times of India में संभाली नई जिम्मेदारी
- आज के अखबार : जहां तक आग लगने के बाद कार्रवाई की बात है – सरकार बलि के बकरे तलाशेगी!
- अवैध खनन का वीडियो बनाया तो अमर उजाला के पत्रकार को जान से मारने की धमकी, दो पर FIR
- न्यूज चैनलों की TRP पर चार हफ्ते और लगी रोक, विज्ञापन बाजार में बेचैनी!
- दैनिक जागरण, प्रभात खबर और न्यूज एजेंसी ANI में कई पदों पर वैकेंसी!
- सुभासिनी रामासामी, अलीशा अली, महक आनंद, सार्थक मित्तल के बारे में सूचनाएं!
- मोदी राज में हुआ आजाद भारत का सबसे बड़ा एकाउंटिंग घोटाला : राजेश एक्सपोर्ट्स का 15 लाख करोड़ का स्कैम, दांव पर पॉलिसीधारकों का पैसा, जवाबदेही से भाग रही एलआईसी!
- तृणमूल को बर्बाद करने के साथ ही प्रशांत किशोर का मिशन कंप्लीट!
- मध्य प्रदेश लोकायुक्त के इतिहास का सबसे बड़ा स्टिंग करने वाले भास्कर रिपोर्टर को मिला सम्मान
- ओडिशा भाजपा ने जनरल कटेगरी के साथ अन्याय करके शिक्षण संस्थानों में चुपचाप जातीय आरक्षण बढ़ा दिया है!
- कॉकरोच पार्टी के तीन तिलंगे : दूसरी नियुक्ति तो ज्यादा खतरनाक है!
- प्राइम न्यूज़ में राजीव केंटल की एंट्री, बने CEO स्ट्रैटजी एंड मार्केटिंग
- गाजीपुर में साइकिल सवारों का सम्मान, स्वस्थ जीवन और ईंधन बचत का दिया संदेश
- Zee News में छह साल की पारी पूरी कर प्रीतम दत्ता ने थामा NDTV India में हेड ऑफ ग्राफिक्स का दायित्व
- ‘खेलकूद’ को एंकर, प्रोड्यूसर, डिज़ाइनर की तलाश!
- फेम इंडिया–एशिया पोस्ट सर्वे 2026: चुने गए 100 उत्कृष्ट अधिकारियों में शीर्ष 25 को मिला स्थान!
- Ravindra Kumar Emerges as Highest-Scoring DM in Fame India’s Top 25 Collectors Survey 2026
- कैंसर पीड़ित हिंदुस्थान न्यूज़ एजेंसी के संवाददाता राजीव चौहान की पत्नी ने मांगी आर्थिक मदद!
- दैनिक जागरण एआई निर्मित मोदी-मेलोनी की ये फोटो छाप कर फँस गया, माफ़ी माँगनी पड़ी!
- आज के अखबार : हेडलाइन मैनेजमेंट वाली खबर से अलग सूचना इंडियन एक्सप्रेस और दैनिक भास्कर में ही
- आईआईएमसी से निकले अमित पत्रकार की बजाय अपने गांव के प्रधान बन गए, कितना समझा पाए कितना बदलाव लाए, पढ़िये असफलता की कहानी!
- डीडी फ्री डिश की 99वीं ई-नीलामी के नतीजे जारी, भारत एक्सप्रेस समेत इन 10 न्यूज़ चैनलों को मिला स्लॉट
- जानिए क्या है CBSE का OSM टेंडर घोटाला, जिसे 17 साल के सार्थक ने बेनकाब किया!
- पैसा जुटाने (ज़ी मीडिया) और जुर्माना बचाने (एनडीटीवी) से संबंधित दो बड़ी ख़बरे!
- सम्मान बटोरने में व्यस्त हेमंत तिवारी, संवाददाता समिति में मची खींचतान; असली पत्रकार परेशान
- शब्दचर्चा 88 : El Niño का उच्चारण अल नीनो नहीं है!
- एबीपी नेटवर्क से सृष्टि श्रीवास्तव, नवभारत से प्रतीक पांडेय, एशियानेट से जोमित के बारे में सूचनाएं!
- NDTV डिजिटल में विनय सरावगी की बतौर चीफ कंटेंट ऑफिसर नियुक्ति
- दागी ‘कोएम्प्ट’ को कॉपी जांचने का ठेका क्या केवल सीबीएसई चेयरपर्सन या सेक्रेटरी की सहमति से मिला होगा?
- हमारी अर्थव्यवस्था में कुछ तो बहुत गंभीर दिक्कत है, लेकिन हमारी सरकार डिनायल मोड में है!
- पत्रकारिता की सबसे बड़ी त्रासदी यह नहीं की सत्ता ताकतवर हो गई, बल्कि पत्रकार कमजोर पड़ गए हैं!
- जागरण प्रकाशन लिमिटेड में बड़ा उलटफेर, 8 निदेशकों को हटाने का प्रस्ताव पास!
- टाइम्स ग्रुप में विनीत चौहान, संजय सिंह और जंगजीत अहलावत की बदली जिम्मेदारी



kumar sweta
December 29, 2014 at 11:50 am
भास्कर न्यूज और पी 7 में चल रहे बवाल, धरने और पत्रकारों की स्थिति को देख कर मुझे 16 जनवरी 2014 की याद आने लगी है । शायद इस धरना में मौजूद कुछ पत्रकार बंधु मेरे साथ भी मौजूद रहे होंगे । मामला सैलरी के लिए संस्थान प्रबंधन और पत्रकारों के बीच चल रही खींच तान को लेकर है। शायद समय भी कुछ-कुछ वैसा ही दीखाई पड़ रहा है । पत्रकारों की स्थिति भी कुछ-कुछ वैसी ही है । लेकिन यह पता कर पाना थोड़ा मुश्किल है कि आख़िर इन मीडिया संस्थानों को इस कड़कड़ाती ठंड में पत्रकारों से क्या दुश्मनी हो जाती है, उन्हें हाड़ कंपकपाती ठंड में अपनी सैलरी के लिए गिड़गिड़ाना पड़ता है, दिन-रात ऑफिस के चक्कर काटने पड़ते हैं, ऑफिस प्रबंधन को गाली गलौच करने और घेरने को मजबूर होना पड़ता है। मीडिया संस्थानों और पत्रकारों को अपनी-अपनी सुरक्षा के लिए पुलिस बुलाना पड़ता है । पुलिस वाले मामला भी दोनों ओर की दर्ज करते हैं । लेकिन नतीजा रहता है सिफ़र। पत्रकारों को ठन-ठन गोपाल से ही संतोष करना पड़ता है।
पिछले साल भी यही दिसंबर और जनवरी का महीना था। ठीक इसी तरह के ठंड में कंपकपाती हाड़ लिए, सैलरी पाने की आस में पत्रकारों की टोली नोएडा स्थित सेक्टर -65 के सी ब्लॉक में यानी ख़बर भारती न्यूज चैनल के अंदर और बाहर एचआर नामक जीव (जो वास्तव में नाम का ही था यानी उसे एचआर क्या होता है उसका ABC भी पता नहीं था) का चक्कर काट रहे थे । पत्रकारों की टोली में कुछ चाटुकार पत्रकार भी मौजूद थे, जो संस्थान प्रबंधन और विश्वसनीय पत्रकारों के बीच सेतू का कार्य कर रहे थे । उनके मुताबिक अन्य पत्रकार कभी सेक्टर 65 और कभी सेक्टर 63 स्थित ऑफिस के बीच डोल रहे थे । लेकिन संस्थान प्रबंधन के कान पर जूं तक नहीं रेंग रहा था। अन्त में पत्रकारों का सब्र टूटने लगा और संस्थान के एचआर नामक जीव पर धावा बोल दिया। दूसरे ऑफिस में मौजूद एचआर नामक जीव अपने अनुभव को दर्शाने के लिए ऑफिस पहुंचकर अपना अनुभव बताने लगे। लेकिन गुस्साए पत्रकारों को उनका अनुभव अच्छा नहीं लगा। और अनुभवी एचआर साहब को उनके गुस्सा का भाजन होना पड़ा। आख़िर सभी कहानी की तरह इस कहानी का भी पटाक्षेप होना ही था, सो हुआ। संस्थान प्रबंधन भी पत्रकारों के जज्बे के सामने पस्त हो गई । पूरी रात जागकर सभी पत्रकारों के चेक तैयार किए गए और बांटे भी गए। लेकिन पत्रकार फिर भी ठगे भी गए। हुआ यूं कि पत्रकार और संस्थान प्रबंधन के बीच तीन महीने के कंपनसेशन को लेकर लड़ाई थी जो अन्तत: एक महीने के कंपनसेशन पर ठप्प हुई। कई पत्रकार जॉब की तलाश में महीनों भटकते रहे, वहीं कुछ पत्रकार मित्र अब भी भटक रहे हैं।
उपरोक्त घटनाओं में एक चीज स्पष्ट झलकती है कि हर दिन, सप्ताह, महीने और साल-दर साल मीडिया संस्थान, प्रबंधन और पत्रकारों के बीच सैलरी और बिना किसी कारण नौकरी से निकाले जाने का मामला सामने आता है। पुलिस में मामले भी दर्ज होते हैं, लेकिन ना तो किसी सरकारी नुमाइंदों का इस ओर ध्यान जाता है, और ना ही मीडिया संस्थान इस ओर कोई ठोक कदम उठाने की कोशिश करता हुआ दिखलाई पड़ रहा है।
एक सवाल सभी के लिए है – क्या दुनिया में सभी शोषण के विरुद्ध खड़े होने को अपना धर्म समझने और खुद को बुद्धिजीवी वर्ग कहलाने में गौरवान्वित महसूस करने वाले पत्रकार वर्ग कभी अपने शोषण के विरुद्ध एकजूट होकर खड़े हो पाएंगे, क्या अपने हक़ के लिए मिल-जुलकर लड़ाई कर सकेंगे । या यूं ही दर-दर की ठोकरें खाकर काले धन वालों को व्हाइट करते रहेंगे।
धन्यवाद दोस्तों, लड़ाई जारी रखें
sweta kumar
December 29, 2014 at 6:31 am
सोलह आने सच, सामुहिकता में बड़ा बल होता है, और इसमें शरीक होने वाले भी विभिन्न किस्म की ट्रेनिंग लर्निंग पाते हैं, और ये महोत्सव सा भी लगता है,