Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

पीएम का भाषण सुनने के लिए डीएम ने आदेश जारी किया था, देखें ऑर्डर की कॉपी

विजय शंकर सिंह-

पीएम/सीएम की आम और अन्य चुनावी सभाओं के लिये सामान्य जनता को रुपये पैसे देकर, जनसभा में भीड़ जुटाते हुये तो हमने, कई बार देखा है। छुटभैये नेताओ को थाना/आरटीओ से बस की टैंक फुल कराकर, चिरौरी पूर्वक मांगते भी देखा है।

पर किसी डीएम का ऐसा आदेश कि पूरा महकमा, एलर्ट होकर पीएम का भाषण सुनें और विभागाध्यक्ष इसे सुनिश्चित करें, पहली बार देखा और सुना है। एक परम और चिर लोकप्रिय नेता को सुनने के लिए एक सरकारी आदेश जारी करना पड़े, यह सड़ चुकी स्टील फ्रेम वाली नौकरशाही के लिये दुर्भाग्यपूर्ण दिन है।

बात बनारस की है तो हिंदी के अनन्य लेखक, भारतेंदु बाबू हरिश्चंद्र की याद आना स्वाभाविक है। फिलहाल तो, भारतेंदु बाबू की यही पंक्तियां पढ़ लें,
रोवहु सब मिली आवहु भारत भाई,
हा हा भारत दुर्दशा न देखी जाई !!

सोचियेगा, कोरोना महामारी में जब ऑक्सीजन के अभाव में लोगो के प्राण निकल रहे थे, तो क्या, अस्पताल, पीएचसी, आदि इतने चाक चौबंद रहें, ऐसा सुनिश्चित करने हेतु कोई आदेश जारी हुआ था ? यदि जारी हुआ भी था तो क्या उसका अनुपालन सुनिश्चित किया गया था ?

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन