Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

मिर्जापुर में महिला पत्रकार पर पेट्रोल छिड़कर जलाने की कोशिश, 30 अप्रैल से थी लापता!

मिर्जापुर के राजगढ़ थाना क्षेत्र में एक महिला पत्रकार पर कथित रूप से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। महिला को हाथ, पैर और मुंह बांधकर पेट्रोल डालने के बाद झाड़ियों में फेंक दिया गया। गंभीर हालत में मिली महिला को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

दैनिक जागरण की खबर के अनुसार, घटना मंगलवार रात की बताई जा रही है। गरेरी और करौंदा के बीच स्थित गरेरी पुलिया के पास से गुजर रहे बारातियों ने झाड़ियों में एक महिला को पड़ा देखा। पास जाकर देखने पर महिला की सांसें चल रही थीं। इसके बाद लोगों ने तुरंत उनके हाथ-पैर और मुंह पर बंधे कपड़े खोले और पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक महिला के शरीर से पेट्रोल की तेज गंध आ रही थी।

बाद में महिला की पहचान अदलहाट क्षेत्र निवासी एक महिला पत्रकार और यूट्यूबर के रूप में हुई। परिवार वालों के अनुसार वह 30 तारीख को बिल्डिंग मटेरियल खरीदने के लिए घर से निकली थीं, लेकिन वापस नहीं लौटीं। इसके बाद से परिजन उनकी तलाश कर रहे थे।

स्थानीय लोगों का आशंका है कि किसी संवेदनशील मामले की जानकारी या रिपोर्टिंग के चलते महिला को निशाना बनाया गया हो। हालांकि पुलिस अभी सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

राजगढ़ थाना प्रभारी वेद प्रकाश पांडे ने बताया कि महिला अदलहाट थाना क्षेत्र की रहने वाली हैं, इसलिए आगे की जांच अदलहाट पुलिस को सौंप दी गई है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

पुलिस के मुताबिक महिला की हालत अब स्थिर है और उनके परिवार के सदस्य अस्पताल में मौजूद हैं। मामले में कुछ लोगों की संलिप्तता के संकेत मिले हैं और जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की बात कही जा रही है।

इस घटना के बाद इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन