Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

लखनऊ के ये तीन गैर-जिम्मेदार अखबार

Kumar Sauvir : मीडिया की गैर-जिम्मेदार हरकतें और बेहिसाब बेशर्मी का नजारा आपको आज यानि चार जनवरी के अखबारों में देखना चाहिए। लखनऊ से छपने वाले तीन प्रमुख अखबार हैं हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण और अमर उजाला। लेकिन कल पठानकोट एयरबेस पर हुए आतंकवादी हमले के कवरेज में इन अखबारों ने अपनी गैर-जिम्मेदारी का पूरी बेशर्मी से प्रदर्शन कर दिया। इस हादसे में हिदुस्तान ने 4 आतंकी और 3 जवानों की मौत का जिक्र है, जबकि दैनिक जागरण को इसमें 5 आतंकी और 5 जवानों के मारे जाने का तस्करा किया है।

लेकिन अमर उजाला ने तो बाकायदा फर्जी-छक्का मार डालते हुए 5 आतंकियों के साथ 6 जवानों को शहीद करा दिया। यह तो रहा पठानकोट के हमले का किस्सा। यूपी के बलरामपुर में एक बस और  एक जीप की भिड़ंत में हिन्दुस्तान ने 12 लोगों की मौत का जिक्र किया है। लेकिन दैनिक जागरण ने इसी हादसे में एक लाश ज्यादा गिनते डालते हुए कुल 13 लोगों की तेरहवीं का इंताजाम करा दिया।

लखनऊ के पत्रकार कुमार सौवीर के फेसबुक वॉल से.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन