Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

मुलायम की धमकी के खिलाफ आवाज बुलंद करने वाले आईपीएस अमिताभ ठाकुर के घर पर विजिलेंस का छापा

यूपी में आईपीएस अमिताभ ठाकुर के मुश्किल दिन खत्म होने के नाम नहीं ले रहे. मुलायम सिंह यादव द्वारा फोन पर धमकी दिए जाने के बाद उसका आडियो टेप उजागर पब्लिक करने और मुलायम के खिलाफ मुकदमा लिखाने के बाद से अमिताभ ठाकुर को हर तरह से शासन सिस्टम प्रताड़ित कर रहा है. इसी कड़ी में आज उनके गोमतीनगर स्थित घर पर विजिलेंस का छापा मारा गया. अमिताभ ठाकुर और उनकी पत्नी नूतन ठाकुर को लगभग अघोषित कैद में कर लिया गया. उन्हें केस के सिलसिले में कोर्ट भी नहीं जाने दिया गया. नूतन और अमिताभ ने फेसबुक पर किसी तरह छापा पड़ने की सूचना अपने जानने वालों को शेयर की. इसके बाद मीडिया की टीम और उनके शुभचिंतक उनके आवास की ओर पहुंचने लगे.

यूपी में आईपीएस अमिताभ ठाकुर के मुश्किल दिन खत्म होने के नाम नहीं ले रहे. मुलायम सिंह यादव द्वारा फोन पर धमकी दिए जाने के बाद उसका आडियो टेप उजागर पब्लिक करने और मुलायम के खिलाफ मुकदमा लिखाने के बाद से अमिताभ ठाकुर को हर तरह से शासन सिस्टम प्रताड़ित कर रहा है. इसी कड़ी में आज उनके गोमतीनगर स्थित घर पर विजिलेंस का छापा मारा गया. अमिताभ ठाकुर और उनकी पत्नी नूतन ठाकुर को लगभग अघोषित कैद में कर लिया गया. उन्हें केस के सिलसिले में कोर्ट भी नहीं जाने दिया गया. नूतन और अमिताभ ने फेसबुक पर किसी तरह छापा पड़ने की सूचना अपने जानने वालों को शेयर की. इसके बाद मीडिया की टीम और उनके शुभचिंतक उनके आवास की ओर पहुंचने लगे.

 

लखनऊ के वरिष्ठ पत्रकार कुमार सौवीर ने अमिताभ ठाकुर के घर जाकर वहां की स्थिति के बारे में फेसबुक पर यूं लिखा है : ”नूतन और अमिताभ ठाकुर के घर पुलिस ने आज पूर्वान्ह तब छापा डाला जब वे मुक़दमे को लेकर अदालत की ओर निकल रहे थे। खबर है कि यह छापा सतर्कता अधिष्ठान की पुलिस टीम ने डाला। हैरत की बात है कि यूपी पुलिस में आईजी अमिताभ-नूतन से जो व्यवहार चल रहा है, वह किसी अपराधी के साथ होने वाले सुलूक से भी बदतर है। ठाकुर दम्पत्ति को अभी घर से निकलने की इज़ाज़त नहीं दी जा रही है।”

खुद अमिताभ ठाकुर ने फेसबुक पर लिखा है- ”विजिलेंस अफसरों ने मुझे और मेरी पत्नी को हमारे केसों में कोर्ट जाने से रोका. Vigilance raid at my house. Vigilance officers stopped me and wife from going for our Court case despite telling them that there is case against Vigilance Director.”

बताया जा रहा है कि विजिलेंस की टीम ने अमिताभ ठाकुर के पूरे घर को अपने कब्जे में ले लिया है. ठाकुर दंपति को घर से बाहर कर दिया. पुलिस ने मीडिया और ठाकुर को घर के भीतर और घर से कहीं दूर जाने से रोक दिया है. अमिताभ ठाकुर ने मीडिया से बातचीत में कहा कि मुलायम के खिलाफ आवाज़ उठाने के चलते हो रही है ये कार्रवाई. उन्होंने यह भी बताया कि ये छापा मुख्यमंत्री अखिलेश का दुराग्रह है.

भड़ास के एडिटर यशवंत सिंह ने इस बारे में फेसबुक पर लिखा है: ”आजकल समाजवाद कनफ्यूज हो गया है और इस कनफ्यूजन में क्या खूब यहां वहां इधर उधर गजब ढा रहा है. मुलायम बिहार में भाजपा की तारीफ करते नहीं थक रहे. इधर यूपी में उनके सुपुत्र अखिलेश यादव जो दंगाइयों पर लगाम लगाने में पूरी तरह फेल साबित हुए हैं, अपनी भड़ास समाजवाद संरक्षित भ्रष्टाचारियों की पोल खोलने वाले आईपीएस अफसर अमिताभ ठाकुर के घर पर छापे मरवा कर निकाल रहे हैं. इस रावणी यादव खानदान का दिन करीब लग रहा है, तभी तो ये सब छोटे बड़े समाजवादी यादव अजीब अजीब हरकतें कर करा रहे हैं. भाइयों, Amitabh Thakur को सपोर्ट दीजिए. सत्ता की प्रताड़ना की निंदा करिए.”

पूरे मामले का बैकग्राउंड जाने के लिए नीचे दिए गए शीर्षकों पर क्लिक करके संबंधित खबरों को पढ़ सकते हैं>>

आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने मुलायम यादव के खिलाफ धमकाने की लिखित कंप्लेन दी, पढ़ें पूरा लेटर

xxx

मुलायम सिंह ने आईपीएस को कहा- सुधर जाओ, नहीं तो….!

xxx

राजनेताओं ने बनाया पुलिस को लुटेरों का गिरोह: अमिताभ

xxx

यादव सिंह प्रकरण : यूपी में ‘ठाकुर’ और ‘सिंह’ दहाड़ रहे, मीडिया समेत बाकी बने घुग्घू!

xxx

अमिताभ ने गृह सचिव से पूछा – एनआरएचएम, खनन के आरोपी बहाल हो सकते हैं तो वह क्यों नहीं!

xxx

आईपीएस अमिताभ को निलंबन पत्र की प्रति मिली, साथ में 15 बिन्दुओं का आरोप पत्र भी

xxx

हर माह सपा के शीर्ष तक जाते हैं अवैध खनन के 500 करोड़ रुपए : अमिताभ ठाकुर

xxx

ये है वो टेप जिसमें मुलायम एक आईपीएस अफसर को ‘सुधर जाने’ की धमकी दे रहे हैं… (सुनें)

xxx

ठाकुर की तरह मैंने भी मुलायम से तंग आकर नौकरी छोड़ी थी : आईपीएस शैलेंद्र सिंह

xxx

जंगलराज से दुखी यूपी के एक वरिष्ठ आईएएस ने वीआरएस लेने के लिए लिखा मार्मिक पत्र

xxx

आईपीएस अमिताभ ठाकुर हजरतगंज थाने के सामने धरने पर बैठे, मुलायम के खिलाफ एफआईआर लिखने की मांग

xxx

मुलायम का अंत भी अब करीब आ गया है, वह भी अमिताभ ठाकुर के हाथों : दयानंद पांडेय

Local News Community
1 Comment

1 Comment

  1. vivek rai

    October 14, 2015 at 12:15 am

    Ham sab ips Amitabh Thakur ke sath hai aur unka full support karenge.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन