Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

छत्तीसगढ़

गुरु घासीदास विवि की पत्रकारिता की छात्रा फांसी के फंदे पर झूली

बिलासपुर : गुरु घासीदास विश्वविद्यालय में पढऩे वाली बीजेएमसी की एक छात्रा ने अपने रुम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या करने से पहले छात्रा ने एक पत्र अपने माता पिता के नाम लिखा है। पत्र में उसने खुद को सुसाइड के लिए जिम्मेदार मानकर यह कदम उठाने की बात लिखा है। मनेन्द्रगढ़ में रहने वाले जितेन्द्र जायसवाल की 20 वर्षीय पुत्री कुमारी प्रज्ञा जायसवाल जो गुरुघासीदास केन्द्रीय विश्वविद्यालय में पत्रकारिता की पढ़ाई करने आई थी।

छात्रा सरकंडा के सत्या आटो मोबाइल के सामने गली में स्थित किराए के एक मकान में रहती थी। रोज की तरह छात्रा प्रज्ञा कल सुबह विश्वविद्यालय गई थी। वहां से दोपहर वापस अपने किराए के रुम में पहुंची। उसके बाद युवती ने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पास में ही रहने वाले छात्रा के फूफा शाम 4 बजे अपनी भतीजी से मिलने उसके रुम में गए जहां उन्होंने देखा कि कमरा अंदर से बंद था। जब उन्होंने खिडक़ी से झांककर देखा तो भतीजी प्रज्ञा फांसी पर झूल रही थी। उसके बाद वहां पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। युवती के फूफा ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सरकंडा थाना का स्टाफ घटनास्थल पहुंचा। लाश का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। पुलिस को एक पत्र मिला है। सरकंडा पुलिस मामला दर्ज कर जांच में लगी हुई है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन