Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

सेट निर्माण में लगे सैकड़ों श्रमिकों ने वेतन न मिलने पर विवेक ओबेरॉय और सुनील शेट्टी अभिनीत वेब सिरीज की शूटिंग को रोक दिया!

शशिकांत सिंह-

विवेक ओबेरॉय और सुनील शेट्टी अभिनीत वेब सिरीज ‘धारावी बैंक’ के सेट का काम तीन सौ श्रमिकों ने किया था पर इनका भुगतान नहीं किया गया…

मुंबई : लगभग एक महीने के बकाया भुगतान के बाद लगभग 300 दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों ने ओटीटी शो ‘धारावी बैंक’ का सेट बनाने का काम रोक दिया है।

फिल्मों से जुड़े कामगार यहां उपनगरीय गोरेगांव में फिल्म सिटी में विवेक ओबेरॉय और सुनील शेट्टी अभिनीत जी स्टूडियो समर्थित वेब सिरीज ‘धारावी बैंक’ के सेट का निर्माण कर रहे थे। मंगलवार दोपहर को काम रुक गया।

दावा किया गया है कि प्रोडक्शन हाउस द्वारा 50 लाख रुपये से अधिक की बकाया मजदूरी का भुगतान किया जाना बाकी है। शो एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम होगा।

निर्देशक, प्रोडक्शन हाउस, जी स्टूडियोज के बीच इस मुद्दे पर खींचतान के कारण लगभग 300 कर्मचारी पीड़ित हैं।

श्रमिकों का आरोप है कि उन्हे ढंग का खाना तक नहीं दिया जाता है। यही नहीं, सेट तैयार करने वाले श्रमिकों को अब लगभग एक महीने से भुगतान नहीं किया गया है और आखिरकार कल उन्होंने काम करना बंद कर दिया।

जब इस बारे में प्रोडक्शन हाउस से बात की गयी तो उनके प्रतिनिधि ने बताया कि उन्हें निर्देशक से बिल कल ही मिला है, इसलिए वे तुरंत श्रमिकों को पैसे ट्रांसफर नहीं कर पाएंगे। लंबित भुगतान का अनुमान 50 लाख रुपये से अधिक है।

ये श्रमिक फिल्म स्टूडियो सेटिंग एंड अलाइड मजदूर यूनियन का हिस्सा हैं। फेडरेशन आफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (एफडब्ल्यूआईसीई) के महासचिव अशोक दुबे ने बुधवार को कहा कि पहले श्रमिकों का भुगतान यूनियन को आता था, जो बाद में श्रमिकों को स्थानांतरित कर दिया जाता था। लेकिन ट्रेड यूनियन के दिशा-निदेर्शों के अनुसार, श्रमिकों को अब सीधे भुगतान करना पड़ता है, जो कभी-कभी समस्या का कारण बनता है। प्रोडक्शन हाऊस के पास श्रमिकों का विवरण, खाता संख्या नहीं है। मजदूर भी बदलते रहते हैं। धारावी बैंक का एक बड़ा सेट है, इसलिए यह खुलकर सामने आया अन्यथा श्रमिकों को नियमित रूप से इन समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

दुबे ने कहा कि जी स्टूडियोज ने आश्वासन दिया है कि भुगतान किया जाएगा, हालांकि कुछ देरी के साथ। उधर जी स्टूडियोज के प्रवक्ता के अनुसार, ”भुगतान में देरी का कोई सवाल ही नहीं है”।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन