Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

FMTV नामक न्यूज चैनल की धंधेबाजी का सुबूत है ये आडियो, सुनें

इन दिनों ह्वाट्सअप पर एक आडियो मीडियाकर्मियों के बीच जमकर सरकुलेट हो रहा है. इस आडियो में एक स्ट्रिंगर और चैनल के वरिष्ठ सहयोगी के बीच बातचीत है. बताया जा रहा है कि इसी आडियो को अपने प्रबंधन को भेजते हुए स्ट्रिंगर मोहम्मद आसिफ ने इस्तीफा दे दिया.

आसिफ ने अपने इस्तीफे के पत्र में आरोप लगाया है कि एफएम न्यूज को पत्रकार नहीं बल्कि चाटुकार और दलाल चाहिए जो धंधा दे सके. साथ ही यह भी आरोप लगाया है कि यह चैनल तीस तीस हजार रुपये में आईडी बेच रहा है. साथ ही एक जिले में कई कई स्ट्रिंगर रख रहा है. आसिफ चार महीने से एफएम न्यूज चैनल में स्ट्रिंगर के तौर पर कार्यरत थे.

आसिफ का ये पत्र चैनल के किन्हीं राशिद सर को संबोधित है और बताया गया है कि चैनल के धर्मेंद्र जी को पत्रकार नहीं बल्कि दलाल चाहिए है और जो जिले से अच्छी रकम दे सके.

आडियो में हो रही बातचीत से पता चलता है कि धर्मेंद्र कुमार सिंह मो. आसिफ से ख़बरों के ज़रिए वसूली की बात कर रहे हैं. ख़बर चलाने और किसी के ख़िलाफ़ ख़बर दिखा-दिखा कर दबाव बना कर उससे रुपयों की उगाही का ‘गुरुमंत्र’ दे रहे हैं.

धमेंद्र इस बातचीत में ये भी कह रहे हैं कि सारे चैनल स्ट्रिंगर्स को ख़बरों का पैसा देते हैं लेकिन FM News चैनल अपने स्ट्रिंगर/ज़िला संवाददाता को चवन्नी भी नहीं देता. बातचीत में धर्मेंद्र बार-बार कह रहे हैं कि उन पर “ऊपर” से दबाव है. तो क्या ये दबाव संपादक राशिद हाशमी का है या सीएमडी ओनिअल गुप्ता का है?

कोई भी न्यूज़ चैनल समाज के लिए उत्तरदायी होता है. लोगों को चैनल से बेहतरी की उम्मीद होती है. ऐसे में FM News मंत्रालय के क़ानून और लोगों की भावनाओं और भरोसे के साथ खिलवाड़ कर रहा है.?

सुनें आडियो…

https://youtu.be/0HJqDQm8LqA

Local News Community
3 Comments

3 Comments

  1. Manish sharma

    July 30, 2018 at 1:27 pm

    यह पत्रकार सर क्यों कह रहा है.. ऐसे बॉस को चार जूते मारने चाहिए..

  2. विवेक कुमार सिंह

    July 30, 2018 at 2:16 pm

    क्या हो रहा है ये।।। एक दिन ऐसा आने वाला है जब लोग मीडिया वालों को भी शक की निगाहों से देखने लगेंगे। हर इंटरव्यू फिक्स होगा। हर खबर पेड होगी। और फिर विदेशी मीडिया का सहारा लेंगे लोग।।।।

  3. गौरव

    July 30, 2018 at 4:05 pm

    उगाही का अड्डा बने हुए है भड़वे कही के ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन