Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

इतनी गंदी हेडिंग लगाने वाले पत्रकार और इसे छापने वाले संपादक को क्या सजा दी जाए?

खबर बचने के लिए मीडिया वाले कुछ भी कर सकते हैं. कुछ गंदी मानसिकता के पत्रकारों की हरकतों के कारण पूरी मीडिया इंडस्ट्री के लोग बदनाम हो जाते हैं. जैसे इस सन्मार्ग नामधारी पोर्टल को ही ले लीजिए.

इस पोर्टल पर जिस किस्म का द्वअर्थी शीर्षक लगाया गया है, वह बेहद शर्मनाक है. ज्यादा से ज्यादा व्यूज पाने के चक्कर में पत्रकार इस हद तक गिर जाएंगे, ऐसा किसी ने सोचा न था. यूं ही हेडिंग लगाते रहे तो डिजिटल मीडिया का पतन नहीं रोका जा सकता.

मीडिया के लोगों को इस सन्मार्ग पोर्टल के उस पत्रकार का पता लगाना चाहिए जिसने इस शीर्षक को इजाद किया. उसके बाद उस संपादक का पता लगाया जाना चाहिए जिसने इस शीर्षक को पास कर छप जाने दिया.

इन दोनों को पकड़कर चौराहे पर खड़ा कर इनके हाथ में एक पोस्टर दे देना चाहिए जिस पर लिखा हो कि हम बहुत ही गंदी व घटिया मानसिकता वाले पत्रकार हैं….

उपरोक्त शीर्षक कई दिनों से प्रकाशित है. कुछ लोगों ने इसका स्क्रीनशाट भड़ास के पास भेजा तो भड़ास की तरफ से भी आज इस वेबसाइट पर जाकर संबंधित खबर को खोला गया तो शीर्षक जस का तस कायम दिखा…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन