Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

नवतेज टीवी के फ्रॉड मालिकों ने सेलरी के लिए लड़ रहे अपने पत्रकारों को ही भेज दिया लीगल नोटिस

एक तो चोरी ऊपर से सीना जोरी…नवतेज टीवी के पत्रकारों को दी गई मानसिक प्रताड़ना…

नवतेज टीवी न्यूज़ चैनल के फ्राड मालिकों ने सेलरी के लिए लड़ रहे अपने कर्मचारियों को जो चेक दिया था, वो बाउंस हो गया. अब चैनल के नए डॉयरेक्टर गौरव सिंह ने नवतेज टीवी न्यूज़ चैनल के पीड़ित पत्रकारों को मानसिक प्रताड़ना देने का काम शुरू कर दिया है। इस मानसिक प्रताड़ना से नवतेज न्यूज़ चैनल का कोई भी पीड़ित पत्रकार आत्महत्या करता है या कोई अप्रिय घटना घटती है तो उसकी सारी जिम्मेदारी नवतेज टीवी के पूर्व एडिटर इन चीफ रोहित तिवारी, अनुराग पांडेय, नए डॉयरेक्टर गौरव सिंह, चैनल के मौजूदा एडिटर इन चीफ प्रशांत सक्सेना, एचआर नवीन जैन की ही होगी.

चैनल के नए डॉयरेक्टर गौरव सिंह ने नवतेज टीवी के कुछ पुराने कर्मचारियों को फर्जी चेक दिए थे। बाकी कुछ कर्मचारियों को तो चेक भी नहीं दिया गया, सिर्फ आश्वसान मिलता रहा। इसमें चैनल के प्रोग्रामिंग प्रोड्यूसर सोनू कुमार झा भी शामिल हैं। लेकिन जिन कर्मचारियों को चेक दिया गया उनसे चेक वापस लेने के लिए लीगल नोटिस भेजा गया है। इससे साफ जाहिर होता है कि एक तो चोरी ऊपर से सीना जोरी पर अड़े हैं। यानी चैनल के नए डॉयरेक्टर गौरव सिंह और एडिटर इन चीफ प्रशांत सक्सेना को ना तो प्रशासन का कोई खौफ है और ना ही कानून का. लीगल नोटिस देने वाले डॉयरेक्टर गौरव सिंह की ओर से नियम की अनदेखी भी की गई।

पहले फर्जी चेक दिए और जब चेक बाउंस हुए तो उन्हें वापस लेने के लिए लीगल नोटिस का सहारा लिया जाता है। लीगल नोटिस में एक करोड़ रुपये की देनदारी का भी दावा ठोका जा रहा है। प्रशासन की ओर से अनदेखी करने के बाद चैनल के पीड़ित पत्रकार अपने हक की लड़ाई कोर्ट में ले जाने पर विचार कर रहे हैं।

नवतेज चैनल के पत्रकारों ने अपनी सैलरी के लिए चैनल के मैनेजमैंट के खिलाफ लिखित शिकायत थाना सेक्टर 20 नोएडा और लेबर कोर्ट में की. जिलाधिकारी से मिलकर अपनी गुहार लगाई. इसके बाद डीएम नोएडा की ओर से लेबर कोर्ट को मामले का संज्ञान लेने का निर्देश दिया गया. लेकिन इस प्रकरण को लेबर इंस्पेक्टर संजय लाल ने ठंडे बस्ते में डाल दिया है और अपनी लाचारी का नमूना पेश किया. कई हफ्तों के बाद जब दोबारा पत्रकार लेबर ऑफिस के उप श्रम आयुक्त पी.के.सिंह से मिले तो इस दौरान उन्होंने फिर से एक शिकायती पत्र ले लिया लेकिन यह भी कह दिया कि कार्रवाई की हम गांरटी नहीं लेते हैं.

देखें लीगल नोटिस-

इस बीच, सेलरी के लिए संघर्षरत मीडियाकर्मियों ने ट्विटर पर ‘फ्राड नवतेज टीवी’ नाम से एक एकाउंट बनाया है. इस एकाउंट के जरिए वो अपनी रणनीति, अपनी पीड़ा, अपने वक्तव्य को रिलीज कर रहे हैं. आप भी इसे फालो करें और इनकी लड़ाई को सपोर्ट करें.

संबंधित खबरें-

नवतेज टीवी के सताए कर्मचारियों को मिला नोएडा के DM का साथ

नवतेज टीवी के परेशान पत्रकारों ने योगी का लिखा खुला पत्र- न्यूज चैनल के धंधेबाजों से बचाओ!

नवतेज टीवी के संचालक किसी कीमत पर न देंगे अपने मीडियाकर्मियों को सेलरी!

नवतेज टीवी के आफिस से आया ये स्टिंग देखें, बकाया सेलरी न दे पाने का ज्ञान दे रहा ये शख्स

नवतेज टीवी संचालकों के खून में ही ठगी-धोखाधड़ी शामिल है, देखिए ये नया कारनामा

नवतेज टीवी के धोखेबाज प्रबंधकों का नया कारनामा : कर्मियों को चेक देकर वापस लिया और चुपके से चैनल बेच दिया!

नवतेज टीवी बंद, सेलरी के लिए मीडियाकर्मी एडीसीपी आफिस पहुंचे, देखें फोटो

नोएडा में सेलरी की लड़ाई लड़ रहे टीवी पत्रकार पर चैनल प्रबंधन ने कराया हमला, पुलिस मौन

सेलरी न मिलने से परेशान टीवी पत्रकारों ने संपादक के घर धावा बोला, देखें वीडियो

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन