Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

सेलरी न मिलने से परेशान टीवी पत्रकारों ने संपादक के घर धावा बोला, देखें वीडियो

धोखाधड़ी के शिकार पत्रकार पैसा लेने नवतेज टीवी के कर्ताधर्ताओं अनुराग व रोहित के घर पहुंचे

नवतेज टीवी के त्रस्त कर्मचारियों के सब्र का बांध टूट गया है। उन्होंने नवतेज टीवी के धोखेबाज़ मैनेजमेंट के खिलाफ जंग का शंखनाद कर दिया है। इसी कड़ी में नवतेज टीवी के सताए हुए कम से कम 30 कर्मचारियों ने धोखेबाज रोहित तिवारी और अनुराग पांडेय के घर 1403, T-9, सुप्रीम टावर, सेक्टर-99, नोएडा पहुंच गए। पीड़ित पत्रकारों ने ना सिर्फ अनुराग पांडेय और रोहित तिवारी के घर के बाहर धरना प्रदर्शन किया बल्कि आस-पड़ोस में रहने वाले सोसायटी के दूसरे लोगों को भी इनकी काली करतूतों के बारे में बताया।

पत्रकारों का साफ कहना है कि इस बार तो उनके पहुंचने से पहले अनुराग पांडेय और रोहित तिवारी फरार हो गए लेकिन नवतेज टीवी के चारसौबीस मैनेजमेंट को अब किसी कीमत पर पत्रकारों का पैसा डकारकर भागने नहीं दिया जा सकता। पत्रकारों को ये भी पता चला है कि जिस T9, 1403 , सुप्रीम टावर, सेक्टर-99, नोएडा में ये चोर लोग किराये पर रहते हैं, वहां इनका एक और फ्लैट भी है। जिस दिन उस फ्लैट का नंबर पता चलेगा उस दिन वहां भी धरना-प्रदर्शन शुरू हो जाएगा।

नवतेज टीवी को अपने कर्मचारियों को 2 महीने 10 दिन की सैलरी देनी थी। इसमें अप्रैल, मई और 10 जून तक का पैसा था। लेकिन उन्होंने बिना सैलरी दिए ही चैनल को क्वारंटाइन के नाम पर हमेशा के लिए बंद कर दिया।

27 मई से 5 जुलाई तक चैनल बंद रखने के बाद किसी दूसरी पार्टी को बेच दिया गया। इसी बीच सैलरी के लिए प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों का मुंह बंद करने के लिए कर्मचारियों को 3 जुलाई को बाउंस चेक थमा दिए गए ताकि हंगामे की वजह से फ्रॉड एडिटर इन चीफ रोहित तिवारी और चारसौबीस CEO अनुराग पांडेय की डील कैंसिल ना हो जाये।

चेक 9 जुलाई की डेट का था। नवतेज टीवी मैनेजमेंट की नीयत में फरेब और खोट भरा हुआ था। इसलिए नवतेज टीवी मैनेजमेंट ने एक और षड्यंत्र रचा। 8 जुलाई की शाम को HR नवीन जैन ने उन 10 लोगों को फ़ोन किया जिन्हें चेक दे दिया गया था। HR नवीन जैन ने 9 जुलाई को चेक जमा करके कैश पैसा ले जाने को कहा। 9 जुलाई को जब पीड़ित पत्रकार धोखेबाज मैनेजमेंट की बात को मानते हुए अपनी मेहनत की सैलरी कैश में लेने और चेक लौटाने को पहुंचे तो मैनेजमेंट ने चेक तुरंत जमा करने और कैश बाद में लेने की फ्रॉड शर्त रख दी। लेकिन पत्रकारों ने उनकी इस झूठी और खोखली शर्त को ठुकरा दिया।

याद हो, मैनेजमेंट ने खोखला चेक देने के बाद पीड़ित पत्रकारों से भड़ास को भी ये मैसेज करवाया था कि नवतेज टीवी मैनेजमेंट ने सबको चेक दे दिया है इसलिए पुरानी खबरें डिलीट कर दें। पर भड़ास ने ऐसा नहीं किया। नवतेज टीवी का काला चेहरा एक बार फिर बेनकाब हो गया है। नवतेज टीवी के नए मैनेजमेंट में हेड गौरव, इनपुट हेड प्रशांत, HR नवीन जैन हैं। ये तिकड़ी किसी तरीके से पत्रकारों के चेक वापस लेकर उन्हें धोखा देना चाहती है। पुराने मैनेजमेंट के रोहित तिवारी और अनुराग पांडेय फरार चल रहे हैं।

पत्रकारों ने ठान लिया है कि नवतेज टीवी मैनेजमेंट को इस धोखेबाजी में कामयाब नहीं होने देंगे क्योंकि अभी लगभग 70 कर्मचारी ऐसे हैं जिन्हें वेतन नहीं मिला है। वो भटक रहे हैं।

देखें संबंधित वीडियो-

धन्यवाद

नवतेज टीवी के संघर्षरत कर्मचारी


इसे भी पढ़ें-

नवतेज टीवी के धोखेबाज प्रबंधकों का नया कारनामा : कर्मियों को चेक देकर वापस लिया और चुपके से चैनल बेच दिया!

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. sandeep choudhary

    July 13, 2020 at 1:11 pm

    नवीन जैन जैसा घटिया आदमी नहीं देखा प्राइम न्यूज़ में भी ऐसे ही करता था

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन