Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

थानेदार को धमकाने वाले हिंदुस्तान के ब्यूरो चीफ पर हुआ मुकदमा, नौकरी भी गई

झारखण्ड के पाकुड़ में हिन्दुस्तान के ब्यूरो चीफ कार्तिक रजक को कंपनी ने दिखाया बाहर का रास्ता, प्रियेश ने संभाला कार्यभार, थानेदार को 24 घंटे के भीतर हटवा देने की धमकी देने पर पत्रकार को जाना पड़ा हवालात के अंदर…

झारखण्ड के पाकुड़ जिले के हिन्दुस्तान के ब्यूरो चीफ कार्तिक रजक को उनके पद से हटा दिया गया है। तत्काल उनके स्थान पर धनबाद हिन्दुस्तान कार्यालय में कार्यरत प्रियेश सिन्हा को पाकुड़ का ब्यूरो चीफ बनाया गया है। प्रियेश सिन्हा ने अपना पदभार संभालते हुए रिपोर्टर्स के साथ मीटिंग भी की।

गौरतलब है कि कार्तिक रजक द्वारा पाकुड़ के मुफ्फसिल थाना प्रभारी संतोष कुमार को मैनेज कर चलने अन्यथा 24 घंटे के भीतर हटवा देने की धमकी देने के बाद मामला तूल पकड़ता गया। मुफ्फसिल थाना प्रभारी संतोष कुमार ने मामले की शिकायत एसपी से की। इसके बाद कार्तिक रजक के विरूद्ध मुफ्फसिल थाना में भादवि की धारा 384, 385 व 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया। 27 अप्रैल को कार्तिक रजक जब अपने बच्चों को स्कूल छोड़कर आ रहे थे उसी समय पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। बाद में वरीय पदाधिकारियों के हस्तक्षेप से कार्तिक को निजी मुचलके पर थाने से ही जमानत पर रिहा कर दिया गया।

वर्ष 2009 में पाकुड़ के तत्कालीन उपायुक्त डा. मनीष रंजन के विरूद्ध गलत खबर प्रकाशित करने पर हिन्दुस्तान के तत्कालीन संपादक को अखबार में माफीनामा छापना पड़ा था। उस समय भी हिन्दुस्तान प्रबंधन ने कार्तिक को उनके पद से हटा दिया था। इसके बाद वर्ष 2015 में पाकुड़ के ही देवोत्तर भूमि को लेकर एक खबर छापने पर हाई कोर्ट के अधिवक्ता ने नोटिस दे दिया था। बाद में कार्तिक ने खबर का खंडन  छापा और लिखित माफी मांगी। इस बार की गल्ती के बाद हिन्दुस्तान प्रबंधन ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया।

मूल खबर ये है….

हिंदुस्तान के ब्यूरो चीफ ने फोन पर थानेदार को कहा- चौबीस घंटे में पद से हटवा दूंगा… सुनें टेप

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. sohan singh

    May 21, 2018 at 1:13 pm

    apni sima me rahne ki adat media ko dalne chahie.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन