Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

झारखंड

दैनिक भास्कर के पत्रकारों के ख़िलाफ़ झारखंड में मुक़दमा दर्ज

दैनिक भास्कर झारखंड के स्टेट हेड कुलदीप व्यास, पत्रकार पंकज त्रिपाठी सहित रामगढ़ के समाजसेवी पंकज महतो पर रंगदारी, ठगी की धाराओं में रजरप्पा थाना में लारी गांव के गणेश प्रसाद ने मुक़दमा दर्ज कराया है।

तीनों के खिलाफ दिनांक 14 मई 2023 को रजरप्पा थाना कांड संख्या 75/23 में मुक़दमा दर्ज कराया गया है।

दैनिक भास्कर में दिनांक 13 मई के अंक में ‘सीओ की आपत्ति के बाद राधेकृष्ण मठ की जमीन पर डीसी द्वारा म्यूटेशन के आदेश’ शीर्षक से छपी खबर के बाद जमीन के कथित दावेदार ने मामला दर्ज कराया है।

थाना में दिए आवेदन में पंकज महतो द्वारा 28 अप्रैल को धमकी देने का आरोप लगाया गया है। देखें पूरा मामला-

इस खबर के कारण तीनों पर FIR हुई

पंकज महतो को रामगढ़ डीसी के निर्देश पर रामगढ़ सीओ द्वारा रामगढ़ थाना में कांड संख्या 121/23 दर्ज कराया गया था। उसी में पंकज महतो को गिरफ्तारी दिखाया गया था। कोर्ट ने पुलिस को फटकार लगाते हुए 41a को नोटिस दिए बिना गिरफ्तारी करने पर पंकज महतो को जमानत दे दिया ।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन