Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

याकूब मेमन फांसी कवरेज : चैनलों ने जवाब दाखिल किया, कहा- नियमों का उल्लंघन नहीं किया

याकूब मेमन की फांसी के घटनाक्रम की कवरेज को लेकर सरकार ने आजतक, एबीपी न्यूज और एनडीटीवी समाचार चैनलों को कारण बताओ नोटिस जारी किये थे. तीनों चैनलों ने अपना लिखित जवाब दाखिल कर दिया है. चैनलों ने अपने जवाब में अपने कार्यक्रमों का बचाव करते हुए कहा है कि वे नियमों के अनुसार थे और किसी नियम का उल्लंघन नहीं किया गया.

इन्होंने यह भी कहा है कि विषयवस्तु को कार्यक्रम के पूरे संदर्भ में देखा जाना चाहिए. इस मामले को अब प्रक्रिया के अनुसार एक अंतर मंत्रालयीन समिति (आईएमसी) को भेजा जाएगा. आईएमसी की जल्द ही बैठक होनी है. ज्ञात हो कि सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने इन चैनलों को 15 दिन के भीतर जवाब देने को कहा था जिसकी डेडलाइन 22 अगस्त थी. सारे चैनलों ने 22 अगस्त से पहले अपने अपने जवाब भेज दिए. एनडीटीवी ने अपने जवाब में कहा है कि सरकार ने उनके कवरेज को गलत समझा है और चैनल इस बारे में मिलकर सफाई देने के लिए इच्छुक है.

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन