Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

गैंगस्टर लगाकर नोएडा जेल में बंद कराए गए चारों पत्रकार रिहा हो गए

23 अगस्त 2019 को गौतमबुद्धनगर (नोएडा) पुलिस ने पांच पत्रकारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। इसके बाद अलग-अलग जगहों से चार पत्रकारों को नोएडा पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया। लखनऊ, गाजियाबाद और गौतमबुद्धनगर से गिरफ्तार किए गए पत्रकारों के नाम नितीश पांडे, चंदन राय, उदित ठाकुर और सुशील पंडित हैं।

नोएडा पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट लगाकर इन चारों पत्रकारों को सलाखों के पीछे भेज दिया. पांचवा पत्रकार फरार था जिसने कुछ दिन पहले कोर्ट में सरेंडर कर दिया. बता दें कि गौतमबुद्धनगर की पुलिस ने इन पांचों पत्रकारों पर ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाया था. इसके बाद इलाहाबाद हाईकोर्ट ने पत्रकार चंदन राय और नितीश पांडे को 19 जनवरी 2020 को जमानत पर रिहा करने के आदेश दे दिए.

कोर्ट के आदेशानुसार और जमानत की औपचारिकता पूरी करने के बाद 28 जनवरी की शाम को चंदन राय और नितीश पांडे को रिहा कर दिया गया. वहीं जेल में बंद अन्य पत्रकारों को भी कल यानि 12 फरवरी की शाम कोर्ट द्वारा रिहा कर दिया गया है.

चंदन राय

जेल से बाहर आए पत्रकार चंदन राय का कहना है कि उन पर लगाए गए सभी आरोप बेबुनियाद हैं. चंदन का कहना है कि गिरफ्तारी के समय और आज भी वे उसी बयान पर अडिग हैं कि उन्हें झूठे इल्जामात के तहत फंसाया गया. चंदन राय के मुताबिक आईपीएस अधिकारियों की आपसी लड़ाई में वे मोहरा बन गए. उन्होंने बताया कि इस घटना के कुछ महीने बाद ही गौतमबुद्धनगर के तत्कालीन एसएसपी वैभव कृष्ण की रिपोर्ट में भी ये बात साफ हो गई थी.

पत्रकार चंदन राय ने आगे कहा कि फिलहाल मामला कोर्ट में विचाराधीन है. उन्हें न्याय पर पूरा भरोसा है. सत्य की ही जीत होगी. हम पांचों पत्रकारों पर जो बेबुनियाद आरोप लगाए गए हैं, वे झूठ के पुलिंदा भर साबित होंगे.

संबंधित खबरें-

गैंगस्टर में बंद पत्रकार चंदन राय और नीतीश पांडेय को हाईकोर्ट ने दी जमानत

नोएडा के पूर्व कप्तान और आईपीएस अधिकारी वैभव कृष्ण से बुरी तरह नाराज हैं योगीजी, देखें वीडियो

वैभव कृष्ण के जाने के बाद अखबारों को भी उनकी ‘बुराई’ याद आने लगी!

वैभव कृष्ण जब दैनिक जागरण के क्राइम रिपोर्टर की कलम न रोक पाए तो फर्जी मुकदमे लिखा दिए थे!

बहुत बेआबरू हो कर नोएडा से वैभव कृष्ण निकले!

पत्रकार चंदन राय ने SSP वैभव कृष्ण के आरोपों को बताया झूठा, जेल से भेजा CM को पत्र, पढ़ें

IPS वैभव कृष्ण सोशल मीडिया पर भी चर्चा के केंद्र बने, पढ़ें कुछ प्रतिक्रियाएं

योगी सरकार के गले की हड्डी बने नोएडा के SSP वैभव कृष्ण!

गैंगस्टरबाज IPS वैभव कृष्ण को लेकर पत्रकार दो खेमों में बंटे, पक्ष-विपक्ष में निकाल रहे भड़ास

SSP वैभव कृष्णा और नोएडा पुलिस की जालसाजी FIR के पहले पैराग्राफ से ही समझ में आ जाती है!

थानेदार से लेकर पत्रकार तक को नापने वाले आईपीएस वैभव कृष्ण को सुनिए, देखें वीडियो

मीडिया दमन के लिए कुख्यात नोएडा पुलिस टाइम्स आफ इंडिया के पत्रकार को अरेस्ट करने मेरठ पहुंची, जानिए क्यों उल्टे पांव भागना पड़ा

फरार पत्रकार रमन ठाकुर के परिजनों को परेशान कर रही है नोएडा पुलिस, पढ़ें पत्रकार की पत्नी का पत्र

पत्रकारों को गैंगस्टर बनाकर जेल भेजने वाले नोएडा के पुलिस कप्तान के कथित सेक्स वीडियोज-चैट हुए वायरल!

नोएडा के ‘गैंगस्टरबाज अफसरों’ ने हाईकोर्ट में कराई योगी सरकार की किरकिरी!

बेलगाम नोएडा पुलिस ने अबकी इंडिया न्यूज चैनल के पत्रकार को ठोंका, लाठी-डंडों से पीटकर चौकी में बंद किया

पत्रकार गैंगस्टर प्रकरण : NBT के 5 सवालों का SSP नोएडा न दे सके जवाब

अपने खिलाफ खबर छापे जाने से नाराज होकर आप पत्रकारों पर गैंगस्टर लगा देंगे? देखें वीडियो

क्या न्यूज पोर्टल की पत्रकारिता गैंगेस्टर एक्ट का अपराध है?

खबर छापने के जुर्म में नोएडा पुलिस ने 4 पत्रकारों को अरेस्ट कर ठोंका गैंगस्टर, 5वां फरार (पढ़ें FIR और प्रेस रिलीज)

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन