Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

गैंगस्टर में बंद पत्रकार चंदन राय और नीतीश पांडेय को हाईकोर्ट ने दी जमानत

इलाहाबाद । वैभव कृष्ण के नोएडा के कप्तान रहते पांच पत्रकार पर गैंगस्टर लगाने के मामले में चार पत्रकार नोएडा जेल में बंद हैं और एक फरार है. ताजी सूचना ये है कि चंदन राय और नीतीश पांडेय को हाईकोर्ट से आज जमानत मिल गई है.

अगले दो चार दिन में जमानती, वेरीफिकेशन आदि की औपचारिकता पूरी होने के बाद ये लोग जेल से बाहर आ जाएंगे.

नोएडा के तत्कालीन एसएसपी वैभव कृष्ण के उत्पीड़न का शिकार हुए और गैंगेस्टर लगा कर जेल भेजे गए चार पत्रकारों में से 2 की जमानत पर सुनवाई इलाहाबाद हाईकोर्ट के कोर्ट नंबर 72 में हुई. सुनवाई के बाद जस्टिस अशोक कुमार सिंह ने पत्रकार नीतीश पांडेय और चंदन राय को जमानत दे दी.

ज्ञात हो कि वैभव कृष्ण ने हाईकोर्ट में निजी वकील खड़ा कर रखा था ताकि इन लोगों की जमानत न हो सके. चंदन राय और नीतीश पांडेय कई न्यूज चैनलों में काम कर चुके हैं और पुलिस की खबरों से संबंधित वेबसाइट्स चलाते हैं. कई खबरों से नाराज वैभव कृष्ण ने इन लोगों को अचानक अरेस्ट कर गैंगस्टर लगवाया और जेल भिजवा दिया. रिमांड के दौरान पत्रकारों को टार्चर भी कराया.

माना जा रहा है कि जेल से बाहर आने के बाद चंदन राय और नीतीश पांडेय कुछ नए खुलासे कर सकते हैं.

याद रहे कि हाईकोर्ट के जज ने चंदन व नीतीश की जमानत याचिका पर सुनवाई पूरी कर कई महीनों से फैसला सुरक्षित रखा हुआ था. ऐसे में इन लोगों ने जाने माने वकील प्रशांत भूषण के जरिए सुप्रीम कोर्ट में गुहार लगाई. सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले को संज्ञान लेकर प्रदेश सरकार को नोटिस जारी किया और हाईकोर्ट से प्रकरण को देखने के लिए कहा.

पत्रकारों को जमानत मिलने के बाद लखनऊ के वरिष्ठ पत्रकार संजय शर्मा लिखते हैं- ”इसे कहते हैं ऊपर वाले का इंसाफ़. जिन पत्रकारों को परम आदरणीय एसएसपी नोएडा ने जेल भेजा था उनको तो हाईकोर्ट ने दे दी ज़मानत और वैभव जी अभी भी निलंबित हैं . ज़मानत ना हो इसके लिये कथित ईमानदार वैभव जी ने लाखों रुपये फ़ीस लेने वाले निजी अधिवक्ता को किया था इनके ख़िलाफ़ कोर्ट में खड़ा.”

इन्हें भी पढ़िए-

बहुत बेआबरू हो कर नोएडा से वैभव कृष्ण निकले!

वैभव कृष्ण जब दैनिक जागरण के क्राइम रिपोर्टर की कलम न रोक पाए तो फर्जी मुकदमे लिखा दिए थे!

वैभव कृष्ण के जाने के बाद अखबारों को भी उनकी ‘बुराई’ याद आने लगी!

नोएडा के ‘गैंगस्टरबाज अफसरों’ ने हाईकोर्ट में कराई योगी सरकार की किरकिरी!

क्या न्यूज पोर्टल की पत्रकारिता गैंगेस्टर एक्ट का अपराध है?

खबर छापने के जुर्म में नोएडा पुलिस ने 4 पत्रकारों को अरेस्ट कर ठोंका गैंगस्टर, 5वां फरार (पढ़ें FIR और प्रेस रिलीज)

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन