Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

वास्तु विहार घोटाला (5) : भाजपा सांसद मनोज तिवारी के अलावा शशिकांत चौधरी और विनय तिवारी पर भी गबन का मुकदमा

आज कई अखबारों और वेबसाइटों पर वास्तु विहार घोटाले को लेकर मुकदमा दर्ज किए जाने की खबर है. दरभंगा में भाजपा सांसद और दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी के अलावा इस घोटाले में जिन दो अन्य लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी व गबन का मुकदमा दर्ज किया गया है, उनके नाम हैं- शशिकांत चौधरी (कार्यपालक निदेशक बिल्डर वास्तु बिहार मेसर्स दरभंगा) और विनय कुमार तिवारी उर्फ विजय कुमार तिवारी (महाप्रबंधक, वास्तु विहार बी2, ग्रेंड चंद्रा अपार्टमेंट, फ्रेजर रोड, पटना)। इनके विरुद्ध आपराधिक षडयंत्र, ठगी, धोखाधड़ी कर राशि गबन का मामला मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में दर्ज कराया गया.

बीजेपी से दिल्ली के सांसद व दिल्ली बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी सहित तीन लोगों के खिलाफ दरभंगा की अदालत में जिन धाराओं में शिकायत दर्ज की गई है, वो इस प्रकार हैं-  धारा 120B, 420, 406, 467, 468 और 471. ये मुकदमा वास्तु विहार प्रोजेक्ट में समय से फ्लैट नहीं देने तथा पैसा वापस मांगने पर आनाकानी करने के कारण नाराज़ एक खरीदार मुन्ना चौधरी ने सीजेएम की अदालत में दर्ज कराई.

शिकायतकर्ता के मुताबिक वास्तु बिहार के ब्रांड एंबेसडर मनोज तिवारी हैं और उन्हीं से प्रभावित होकर उसने इस प्रोजेक्ट में पैसा लगाया. शिकायतकर्ता का कहना है कि मनोज तिवारी का चेहरा देखकर उसने सोचा की उसके साथ ठगी नहीं होगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ और कंपनी ने मेरे साथ ठगी की. मुन्ना के मुताबिक 2013 में उसने वास्तु विहार में फ्लैट बुक कराया था, जिसे बारह महीने बाद कंपनी को बनाकर देना था. कंपनी ने उससे आठ लाख रुपये ले लिए लेकिन उसे आजतक कोई फ्लैट नहीं मिला. पैसा वापस मांगने पर कंपनी की ओर से आनाकानी किया जा रहा है.

एक अखबार में इस बाबत छपी खबर इस प्रकार है…

दर्ज कराई गई शिकायत यूं है…

बनारस से सुजीत सिंह ‘प्रिंस’ की रिपोर्ट.

पूरे प्रकरण को जानने-समझने के लिए इसे भी पढ़ें…

xxx

xxx

xxx

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन