Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

ये चार टीवी पत्रकार एक अफसर को ब्लैकमेल करने महाराजगंज से गोवा पहुंच गए, रिपोर्ट दर्ज

लीगल नोटिस–संपादक, इनपुट, आउटपुट, एंकर और रिपोर्टर

सेवा,

संपादक/ डेस्क इंचार्ज महोदय

न्यूज इंडिया1, नोयडा

संदर्भ—महाराजगंज रिपोर्टर अमृत पाण्डेय के खिलाफ मानहानि के संदर्भ में।

सादर अवगत करना चाहता हूं कि मैं सतेन्द्र कुमार त्रिपाठी महाराजगंज जिले में परियोजना अधिकारी के पद पर कार्यरत हूं। आज आप के चैनल पर मुझ से जुड़ी एक विवादित खबर प्रसारित की गयी थी। खबर में मुझे गोवा में मुझे अमार्यदित तरीके से पेश किया गया है। इसके साथ ही बगैर तथ्यों की पुष्टि किये खबर को एकतरफा चलाया गया है।

मेरी जानकारी में मैने अभी तक के अपने कार्यकाल के दौरान अपना काम पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ किया है। इस वजह से है पिछले तीन सालों से जिले पर निर्विवाद तौर पर अपना काम कर रहा हूं। लेकिन इस खबर की वजह से मेरी सामाजिक और अधिकारिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाया गया है। आपके चैनल ने बगैर मेरा पक्ष लिये इस खबर को टीआरपी के लिए सनसनीखेज बनाया गया है। जबकि चैनल पर चलाई गयी खबर को तोड़-मरोड़कर दिखाने के साथ ही मेरी व्यक्तिगत छवि का धूमिल करने का प्रयास किया गया है।

आप को जानकारी के लिए बताना चाहूंगा कि पिछले तीन सालों से महाराजगंज जिले में तथाकथित पत्रकारों का ऐसा गिरोह सक्रिय है जो सरकारी विभागों में टेंडर के कामकाज को मैनेज करता है। इतना ही नहीं अगर अधिकारी इन तथाकथित पत्रकारों की बात को अनसुना करता है तो दबाब बनाने के लिए उसके खिलाफ मनगढ़त खबरों को चलाया जाता है। खासकर की महाराजगंज जिले में चैनल इंडिया-1 के अमृत पाण्डेय और न्यूज18 उत्तर-प्रदेश के रवि अनिल त्रिपाठी और पूर्व में ईटीवी में कार्यरत पत्रकार दिलीप त्रिपाठी का काकस कायम है। इनमें रवि त्रिपाठी और अमृत पाण्डेय आपस में रिश्तेदार हैं।

खासकर अधिकारियों से मेल-जोल बढ़ाकर उनका विश्वास हासिल करने के बाद उन्हें ब्लैकमेल किया करते हैं। आप के चैनल पर चलाई गयी खबर के संदर्भ में मैं आप को अवगत कराना चाहता हूं कि पिछले दो साल पहले न्यूज 18 उत्तर-प्रदेश के रवि अनिल त्रिपाठी और दिलीप त्रिपाठी के सिफारिश पर गोवा गया था। जहां साजिश के तहत रवि अनिल त्रिपाठी और दिलीप त्रिपाठी ने धोखे से कोल्ड ड्रिंक में मुझे नशीला पद्रार्थ दिया था। जिसकी वजह से मैं कुछ समय के लिए मैं चेतनाशून्य हो गया था। जिसके बाद मुझे समुद्र किनारे डांस कराने के साथ समुद्र में नहाने भी रवि और दिलीप त्रिपाठी ले गये थे।

इस बीच पहले से ही ब्लैकमेलिंग की साजिश के तहत रवि और दिलीप त्रिपाठी ने मेरा फोटो और वीडियो बना लिया था। जबकि खुद पर नियत्रंण नहीं होने की वजह से समुद्र में डूबने से मैं बचा था। गौरतलब है कि इस बात की जानकारी मुझे उस वक्त नहीं हो पायी थी। लेकिन गोवा से वापस आने के कुछ दिनों के बाद नशीले पद्रार्थ खाने के बाद मेरी व्यक्तिगत फोटो और वीडियो को दिखाकर मुझे ब्लैकमेल करने की धमकी देने लगे। बावजूद इसके मैंने अपने काम को पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ किया है। वहीं आप के चैनल पर मनगढ़त तरीके से चलाई गयी खबर की वजह से मेरी व्यक्तिगत और सामाजिक चरित्र को धूमिल करने का प्रयास किया गया है। ऐसे में क्यों ना आप से एक करोड़ की मानहानि ली जाये।

सतेन्द्र कुमार त्रिपाठी

परियोजना अधिकारी

महाराजगंज

उत्तर प्रदेश


अब पढ़िए इस प्रकरण का ताजा हाल….

और ये रही गोवा की वो तस्वीरें… सबसे आखिरी तस्वीर में अधिकारी महोदय को ब्लैकमेलर पत्रकार अपने शिकंजे में लेकर सेल्फी खींच रहे हैं… सबसे आखिरी तस्वीर में बीच में हैं डूडा अधिकारी. लाल टी शर्ट में न्यूज18 महराजगंज के रिपोर्टर रवि त्रिपाठी और सिर पर चश्मा लगाए शख्स है दिलीप त्रिपाठी. 

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन