Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

दशाश्वमेध घाट पर पत्रकारों एवं समाजसेवियों का सम्मान

काशी के दशाश्वमेध घाट पर बनारस के समाजसेवियों, पत्रकारों एवं स्वच्छता अभियान से जुड़ी 65 विभूतियों को नेशनल मीडिया क्लब द्वारा सम्मानित किया गया। क्लब की ओर से पत्रकार मनोज श्रीवास्तव, राकेश पाण्डेय, आशुतोश पाण्डेय, अजय राय, विनय सिंह, रामात्मा, पवन दीक्षित, दिनेश मिश्रा, सुशान्त मुखर्जी, अजय सिंह, अरविन्द सिंह, शैलेश चौरसिया, रवि पाण्डेय, सन्तोष चैरसिया, अमित मुखर्जी, अशोक सिंह, सुजीत पटेल, उमेश गुप्ता, आशुतोष सिंह आदि को सम्मानित किया गया। 

नेशनल मीडिया क्लब द्वारा स्वच्छता अभियान मिशन के अन्तर्गत वंदे गंगे स्वच्छता जन जागरण यात्रा कार्यक्रम 26 मई 2015 को हरिद्वार में योगानन्द, कैलाशानन्द, पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक की उपस्थिति में प्रारम्भ किया गया था। यह यात्रा गढ़मुक्तेश्वर फर्रूखाबाद, कानपुर, इलाहाबाद होते हुए 30 मई, 2015 को बनारस पहुंची । रास्ते में बदायूं के जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम यादव, फर्रूखाबाद के सांसद मुकेश राजपूत, कानपुर के एम0एल0सी0 अरूण पाठक, भैरव मिश्रा सहित अनेक लोगो ने स्वागत  किया । 

यात्रा का समापन दशाश्वमेध घाट पर पत्रकार दिवस के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम से किया गया। इस अवसर पर नेशनल मीडिया क्लब के तत्वावधान में स्वच्छता अभियान से सम्बन्धित गोरखपुर के एक दर्जन से अधिक नाट्य कलाकारों के द्वारा अशोक के नेतृत्व में जीवन्त एवं भाव प्रणय नाट्य प्रस्तुति की गयी । दशाश्वमेध घाट पर हजारों लोगों ने गंगा स्वच्छता से सम्बन्धित इस नाट्य प्रस्तुति को काफी सराहा। कार्यक्रम में एक डाक्यूमेन्ट्री फिल्म का भी प्रदर्शन किया गया। 

पीपीएस एसोसिएशन के अध्यक्ष युगल किशोर तिवारी ने बताया कि भिन्न भिन्न क्षेत्रों से लोगो को सम्मान मिले तो इससे लोगो को प्रोत्साहन मिलता है और दूसरे लोग भी समाज और अपने-अपने क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के लिये प्रेरित होते हैं। सचिन अवस्थी ने बताया कि स्वच्छता अभियान पर सविस्तार प्रकाश डाला। समन्वयक अशोक शर्मा ने बताया कि एनएमसी द्वारा स्वच्छता जन जागरण के क्षेत्र में एक बड़ा कार्य गोवर्धन में किया गया। 

कार्यक्रम के स्थानीय संयोजक डा सन्तोश ओझा ने बताया कि नेशनल मीडिया क्लब का यह भी प्रयास है कि देश व समाज के लिये कोई व्यक्ति, कोई सामाजिक, सांस्कृतिक या राजनीतिक संगठन भी यदि कोई अच्छा कार्य करता है तो उसके भी सदस्य उसके कार्य में सहयोग प्रदान करें ।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन