Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

आगरा में कवरेज कर रहे पत्रकारों पर यादव सिंह के भाई ने किया हमला

आगरा : नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना विकास प्राधिकरण के इंजीनियर इन चीफ यादव सिंह के पैतृक मकान की कवरेज करने गए मीडियाकर्मियों पर यादव सिंह के भाई तथा उसके गुर्गों द्वारा हमला कर दिया गया. इस दौरान मीडियाकर्मियों के साथ जबर्दस्‍त बदसलूकी व धक्‍का-मुक्‍की करते हुए उन पर पथराव किया गया. इतना ही नहीं एक निजी चैनल के वीडियोग्राफर से कैमरा और आईडी लोगो भी छीन लिया गया. कुछ फोटोग्राफरों से कैमरा छीनने की कोशिश की गई. 

आगरा : नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना विकास प्राधिकरण के इंजीनियर इन चीफ यादव सिंह के पैतृक मकान की कवरेज करने गए मीडियाकर्मियों पर यादव सिंह के भाई तथा उसके गुर्गों द्वारा हमला कर दिया गया. इस दौरान मीडियाकर्मियों के साथ जबर्दस्‍त बदसलूकी व धक्‍का-मुक्‍की करते हुए उन पर पथराव किया गया. इतना ही नहीं एक निजी चैनल के वीडियोग्राफर से कैमरा और आईडी लोगो भी छीन लिया गया. कुछ फोटोग्राफरों से कैमरा छीनने की कोशिश की गई. 

चीफ इंजीनियर यादव सिंह की सम्पति आगरा में भी होने की जानकारी मिलने के बाद पत्रकार यहां पहुंचे थे. गुर्गों ने एक मीडियाकर्मी की बाइक को ही कब्जे में ले लिया. पत्रकारों ने पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी. पुलिस को आते देख हमलावर मौके से फरार हो गए. वहीं यादव सिंह के आगरा कनेक्शन की जानकारी होने पर आयकर विभाग की टीम यहां स्थित उनकी आलीशान कोठी और अन्य सम्पत्तियों का ब्यौरा खंगाल रही है. 

मीडियाकर्मियों पर हमला करने वाले यादव सिंह के भाई कपूर चंद सहित आधा दर्जन से अधिक लोगों पर थाना सदर में डकैती की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है. पुलिस ने इन पर धारा 395, 397, 336, 307, 506 के तहत कार्रवाई की है. इनकम टैक्स विभाग से बचने के लिए सुनियोजित तरीके से हमला करवाया गया. इस दौरान हमलावर मीडियाकर्मी का कीमती कैमरा व अन्य जरुरी सामान लेकर मौके से फरार हो गए. मुकदमा दर्ज करते ही पुलिस ने दबिश देना शुरु कर दिया.

आगरा के थाना सदर क्षेत्र में यादव सिंह का पुश्तैनी मकान है. पुश्तैनी मकान के पास ही यादव सिंह की एक और आलीशान कोठी बनी है. जानकारी के अनुसार यादव सिंह के पिता यहां ठेकेदारी करते थे. इंजीनियर यादव सिंह के पांच भाइयों में से दो भाई ग्वालियर हाइवे स्थित देवरी रोड के नंदपुरा में रहते हैं. सभी की आलीशान कोठियां हैं. यादव सिंह की आगरा में बेनाम अकूत सम्पत्ति है. इसमें चल-अचल दोनों तरह की शामिल है. नंदपुरा में यादव सिंह की करोड़ों की लागत से कोठी तैयार हो रही है. बुधवार दोपहर को उस पर निर्माण कार्य चल रहा था.

मीडियाकर्मियों पर हमले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने कोठी पर चल रहे निर्माण कार्य को रुकवा दिया. नंदपुरा की गली में बनी हरे रंग की कोठी में सन्नाटा पसरा हुआ था. जिस समय मीडियाकर्मी उस गली में पहुंचे तो दो युवकों ने आकर मीडियाकर्मियों से अभद्रता शुरु कर दी. विरोध करने पर दर्जन भर युवक जुट आए और पथराव करने लगे.

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन