Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

वाराणसी के सभी लोकल चैनलों का शटर डाउन

वाराणसी। मंगलवार की देर शाम भेलूपुर पुलिस ने एमिनेंट केबल नेटवर्क के ऑफिस में पहुंचकर प्रसारित हो रहे सभी लोकल चैनलों को बंद करा दिया। इस जद्दोज़हद में वाराणसी जिला प्रशासन को कार्यवाई निपटाने में लगभग 3 से 4 घंटा लग गया।

प्रशासन के तीखे तेवर देखकर एमिनेंट केबल नेटवर्क के धर्मेंद्र कुमार सिंह उर्फ़ दीनू हल्के विरोध के बाद ऑफिस छोड़ते बने। उसके बाद उनके भाई नागेश कुमार सिंह ने कुछ देर प्रशासन को कानूनी अड़चनों में उलझाए रखा लेकिन अंततः जिला प्रशासन ने सख्त कार्यवाई करते हुए डेन काशी सहित सभी लोकल चैनल तत्काल बंद करा दिया।

प्रशासन का मानना है कि मनोरंजन कर के लाइसेंस पर समाचार प्रसारित करने की अनुमति नहीं है और इसे तत्काल रूप से बंद कर दिया जाय। फ़िलहाल सभी लोकल चैनलों के बंद होने से सैकड़ो लोग की रोजी रोटी प्रभावित हो गयी।

वहीं दूसरी तरफ डेन काशी संचालकों की हेकड़ई भी समाप्त हो गयी। आरोप है कि मीडिया समूह के नाम पर अपराधियों का एक गिरोह डेन काशी को संचालित कर रहा था। इससे जुड़े कई लोगों पर हत्या का आरोप है या फिर हिस्ट्रीशीटर हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. Hanuman Singh Baghel

    October 31, 2018 at 7:41 pm

    आप अपनी जानकारी को दुरुस्त कर लें ट्राई ने लोकल चैनलों को ग्राउण्ड बेस्ड ब्रॉडकास्टर्स घोषित करते हुए अपनी रिकमेंडेशन को एम आई बी को भेज दिया है। जहाँ तक न्यूज़ देने की बात है , तो इस सम्बंध में भी नियामक संस्था ट्राई ने भी स्पष्ट किया है कि केवल लोकल चैनल , न्यूज एजेंसी, अन्य न्यूज चैनलों के न्यूजों की फुटेज की कॉपी कर न्यूज़ नहीं चला सकते हैं । बाकी समाचार बदस्तूर दे सकते हैं। वैसे भी जिले से बाहर का न्यूज़ को देना गलत है। जिनको लाइसेन्स निर्गत है वह उसी तरह से न्यूज़ दे सकते हैं जैसे अन्य प्रोग्राम को प्रसारित करते हैं। वैसे किसी न्यूज़ पोर्टल का किस सरकारी विभाग में पंजीयन होता है और उसकी नियामक संस्था कौन है ? कृपया मेरा मार्गदर्शन करने की कृपा करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन