Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

राजस्थान

इंजन के बिना 20 किमी भागता रहा रेल डिब्बा, बाइक से पीछा करते रहे कर्मी

बाड़मेर। बाड़मेर रेलवे स्टेशन पर यार्ड में खड़ा एक रेल डिब्बा ढलान की वजह से अपने आप ही चल पड़ा। डिब्बा आगे चलता रहा और उसे रोकने के लिए उसके पीछे मोटर साइकिल पर सवार होकर दो रेल कर्मचारी भागते रहे। आखिरकार करीब बीस किलोमीटर का सफर तय करने के बाद उत्तरलाई रेलवे स्टेशन पर डेड एंड से टकरा कर यह डिब्बा पटरियों से नीचे उतरने के बाद ही रुक पाया।

गौरतलब है कि बाड़मेर से उत्तरलाई रेलवे स्टेशन पर पटरियों में काफी ढलान है। आम तौर पर इस ढलान का ध्यान रखकर डिब्बे वगैरह खड़े किए जाते हैं। लेकिन बुधवार को रेलवे स्टेशन के यार्ड में खड़ा सवारी गाड़ी का एक डिब्बा ढलान पर खिसकना शुरू हो गया। कर्मचारी कुछ कर पाते कि उससे पहले इस डिब्बे ने रफ्तार पकड़ ली। कर्मचारी मोटर साइकिल पर बैठ डिब्बा का पीछा करने लगे। कर्मचारियों ने रास्ते में कुछ अवरोध लगाकर रोकने की कोशिश की, लेकिन वह नाकाम रही।

इस बीच, जोधपुर से बाड़मेर के बीच चलने वाली यात्री गाड़ी उत्तरलाई स्टेशन पर पहुंच गई। उसे वहीं पर रोका गया। डिब्बा तेज रफ्तार से इस गाड़ी की तरफ बढ़ने लगा। ऐसे में उत्तरलाई रेलवे स्टेशन के कर्मचारियों ने सतर्कता बरतते हुए इस डिब्बे की लाइन बदल दी। इससे डिब्बा वहां बने एक डेड एंड से जाकर टकराने के बाद पटरी से नीचे उतर गया। अगर डिब्बे की लाइन नहीं बदली जाती तो यह सीधे सवारी गांड़ी से आकर टकराता। उससे बड़ा हदसा हो सकता था।

बाड़मेर (राजस्थान) से दुर्गसिंह राजपुरोहित की रिपोर्ट. संपर्क: 09928682444

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन