Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

दैनिक भास्कर के खाने और दिखाने के दांत अलग-अलग हैं… आप भी देखें

अखबार एक, रूप अनेक! इसे चिराग तले अंधेरा भी कहते हैं। इसे खाने और दिखाने के अलग-अलग दांत भी कहते हैं। दैनिक भास्कर अखबार फर्स्ट पेज पर छापकर कहता है- ‘No paid news’. लेकिन इसी दैनिक भास्कर अखबार के डायरेक्टर पवन अग्रवाल और अखबार के शीर्ष अधिकारियों पर 20 करोड़ रुपए के बदले मनचाही खबर छापने का आरोप है।

इन लोगों ने पेड करने की यह बात आन कैमरा की है जिसे कोबरापोस्ट की टीम ने चुपके से रिकार्ड किया। इस स्टिंग आपरेशन को आप भी देख सकते हैं, इस लिंक पर क्लिक करें : https://youtu.be/BfTwuNOTGSM

उधर, दैनिक भास्कर खबर छाप रहा है कि केरल में सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन नहीं हो रहा है… लेकिन खुद यही अखबार सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद अपने मीडिया कर्मचारियों को केंद्र सरकार द्वारा तय वेतनमान नहीं दे रहा। जो भी मीडियाकर्मी अपना हक मांगता है उसे दूसरे राज्य में ट्रांसफर कर दिया जाता है या नौकरी से निकाल दिया जाता है… तो हुआ न, भास्कर के खाने और दिखाने के दांत अलग-अलग है.

एक मजीठिया क्रांतिकारी द्वारा भेजे गए पत्र पर आधारित.

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन