Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

कई अख़बारों में जनरल मैनेजर रहे बीरेन्द्र शाही का निधन

डॉ राकेश पाठक-

अलविदा..बीरेंद्र शाही, आकाश, निकिता..

दिन भर शोक सूचनाएं आती रहीं..हिम्मत नहीं हुई कुछ भी लिखने की। उंगलियां पथरा रहीं हैं लेकिन…।

बीरेंद्र शाही आज विदा हो गए। कोरोना का कालचक्र उन्हें ले गया। वे अपना नाम वीरेंद्र नहीं बीरेंद्र ही लिखते थे।

वे ग्वालियर में हमारे साथ ‘नवभारत’ और ‘नईदुनिया’ में जनरल मैनेजर रहे थे।

बहुत साल हमारी जोड़ी ने साथ काम किया। अब बस यादें ही बाक़ी।बहुत याद आओगे मित्र।

ग्वालियर का जांबाज़ पत्रकार आकाश सक्सेना भी कोरोना से जंग हार गया। क्रांतिकारी तेवर और भगत सिंह की तरह के कलेवर में रहने वाला आकाश गौ सेवा के अपने अथक समर्पण के लिये भी जाना जाता था। विदा आकाश।

न्यूज़ चैनल सहारा की एंकर निकिता तोमर भी कुछ दिन से कोरोना से जूझ रही थीं। समय पर वेंटिलेटर नहीं मिला और आज वो भी दुनिया छोड़ गई।

बहुत शालीन और संकोची स्वभाव की निकिता कभी कभार किसी मसले पर सलाह लेने फोन करती थी। अब उसका फोन कभी नहीं आएगा। नमन।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन