Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

दैनिक भास्कर प्रबंधन को उसके ही ब्यूरो आफिस ने भेजा लीगल नोटिस

मुरादाबाद, बिजनौर, बदायूं के बाद अब हाथरस ब्यूरो ने भेजा नोटिस… दैनिक भास्कर अखबार के यूपी के मालिक लोग अपने ब्रांड की बैंड बजाने में जुटे हुए हैं. दैनिक भास्कर नोएडा संस्करण का हाल बेहद बुरा है. यहां जुड़े मीडियाकर्मी अपने मानदेय के लिए कोर्ट की शरण ले रहे हैं.

दैनिक भास्कर का नोएडा संस्करण पिछले कुछ समय से कई तरह की गड़बड़ियों के चलते चर्चाओं में रहा. यह अखबार अपने ही ब्यूरो प्रमुखों के शोषण के मामले में नंबर वन हो चुका है. बिजनौर, मुरादाबाद तथा बदायूं आदि स्थानों से ब्यूरो द्वारा अपने हक को लेकर न्यायालय का दरवाजा खटखटाया गया.

अब हाथरस ब्यूरो ने भी दैनिक भास्कर नोएडा को नोटिस भेजा है. हाथरस ब्यूरो प्रमुख ने दैनिक भास्कर नोएडा को अपने 23 माह के मानदेय तथा ऑफिस खर्च के साथ-साथ वहां कार्यरत कर्मचारियों के मानदेय के भुगतान के लिए नोटिस भिजवाया है.

देखें पढ़ें लीगल नोटिस-

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन