Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

बिहार

सीएम नीतीश कुमार बोले- मैं राजनीति छोड़ूंगा तो पत्रकारिता करने लगूंगा

Pushya Mitra : आज लोकसंवाद कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अचानक कह दिया कि मैं राजनीति छोड़ूंगा तो पत्रकारिता करने लगूंगा. बातचीत सुनकर ऐसा लगा कि उन्होंने पत्रकारों की चुटकी लेते हुए यह कह दिया था. मगर मेरे जैसा पत्रकार गंभीरता से सोचने लगा कि अगर नीतीश जी राजनीति छोड़कर पत्रकारिता करने लगेंगे तो कैसी पत्रकारिता करेंगे?

वैसे तो नीतीश जो को पत्रकारिता का कोई अनुभव नहीं है. मगर राज्य के पत्रकार जानते हैं कि पत्रकारिता के प्रति उनकी गंभीर रुचि रहती है. वे जाहिर नहीं करते मगर राज्य का तकरीबन हर अखबार सुबह सवेरे उनकी नजरों से होकर गुजरता है. वे राज्य के सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री हैं भी और माना जाता है कि मीडिया पर उनकी पैनी निगाह रहती है. कहा तो यह भी जाता है कि अगर उनकी निगाह टेढ़ी हुई तो अखबार वालों को 10-20 करोड़ के सरकारी विज्ञापन का नुकसान हो जाता है.

पत्रकारिता के लिए इस विषम परिस्थिति के बीच अगर खुद नीतीश जी पत्रकार बन जाते हैं तो दो बातें हो सकती हैं. या तो उनके मीडिया में आने से यहां की मीडिया पर से अंकुश खत्म हो जायेगा, क्योंकि नीतीश जी खुद पत्रकार रहेंगे तो अंकुश कौन लगायेगा. दूसरी बात यह हो सकती है कि अगर नया सीएम भी नीतीश जी की राह पर चलने लगा तो फिर नीतीश जी की स्थिति भी हम जैसे बिहारी पत्रकारों जैसी हो जायेगी.

बिहार के वरिष्ठ पत्रकार पुष्य मित्र की एफबी वॉल से.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन