Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

मोदी भक्‍त अखबार की हालत पतली, तेजी से लुढ़क रहा सर्कुलेशन

खबर है कि दैनिक जागरण के प्रसार अधिकारी काफी परेशान हैं। परेशानी के कारणों की सही -सही जानकारी तो नहीं मिल पाई है लेकिन पता चला है कि टाइम्‍स ऑफ इंडिया से आए जीएम भी परेशानी को दूर नहीं कर पा रहे। 

खबर है कि दैनिक जागरण के प्रसार अधिकारी काफी परेशान हैं। परेशानी के कारणों की सही -सही जानकारी तो नहीं मिल पाई है लेकिन पता चला है कि टाइम्‍स ऑफ इंडिया से आए जीएम भी परेशानी को दूर नहीं कर पा रहे। 

सूत्रों की मानें तो पिछले दो-तीन महीने से दिल्‍ली और एनसीआर में अखबार की प्रसार संख्‍या तेजी से गिर रही है। इसे राकेने के सारे प्रयास विफल होते नजर आ रहे हैं। गिरावट की दर इतनी तेज है कि अब तक यह 17 फीसदी तक पहुंच गई है। कुछ सर्वे कर रहे अधिकारियों का कहना है कि अखबार की नई पॉलिसी के कारण भी ऐसा हो रहा है। इस समय अखबार मोदीभक्‍त बना हुआ है। ऐसे में जब मोदी और इनका एक मुख्‍यमंत्री ओर एक वरिष्‍ठ नंबर वन मंत्री भ्रष्‍टाचार और एक भगोड़े आर्थिक चोर की मदद करने के आरोप में बुरी तरह फंसे हैं, पर अखबार के रुख से पाठक दूर हो रहे हैं। 

बताया जा रहा है कि इस समय अखबार का कुल प्रिंट ऑर्डर (पीओ) 4.61 लाख है। इस पीओ में फरीदाबाद, गुडगांव, गाजियाबाद, दिल्‍ली और नोएडा के अखबार शामिल है। इाल के सर्वे बताता है कि एक समय दैनिक जागरण की वापसी इन सभी शहरों को मिलाकर केवल 2 फीसदी था जो बढ़ते-बढ़ते अब 17 फीसदी तक पहुंच गया है।

मजीठिया मंच एफबी वाल से

Local News Community
1 Comment

1 Comment

  1. rajeev sharma

    June 24, 2015 at 3:36 pm

    reporting sahi nahi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन