Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

दाऊद को ‘टीआरपी स्टार’ बनाने वाले चैनलों पर ‘सामना’ को गुस्सा आया

याकूब मेमन की शवयात्रा की लाइव कवरेज के बहाने कुख्यात दाऊद इब्राहिम को टीआरपी स्टार बनाने पर शिवसेना के मुखपत्र ‘सामना’ ने अपने एडिटोरियल में न्यूज चैनलों को जमकर फटकारा है। 

याकूब मेमन की शवयात्रा की लाइव कवरेज के बहाने कुख्यात दाऊद इब्राहिम को टीआरपी स्टार बनाने पर शिवसेना के मुखपत्र ‘सामना’ ने अपने एडिटोरियल में न्यूज चैनलों को जमकर फटकारा है। 

दाऊद इब्राहिम को चैनलों का टीआरपी  स्टार बनाने पर अखबार कहता है कि घृणा की इस हरकत का समर्थन नहीं किया जा सकता है। भारतीय मीडिया ऐसी खबरों को क्यों हवा दे रहा है कि टाइगर मेनन ने अपने मां को फोन किया और अपने भाई याकूब की फांसी का बदला लेने की बात कही।   

‘सामना’ ने एक अन्य अंग्रेजी न्यूज पेपर पर भी उंगली उठाते हुए कहा है कि जब मुंबई पुलिस ने ये स्पष्ट कर दिया है कि उनके पास कोई ऐसा सबूत नहीं है, जिससे ये साबित हो सके कि टाइगर मेनन ने अपने मां से बात की। इतना ही नहीं याकूब के परिजन ने भी संवाद से इनकार किया है तो किस आधार पर एक अंग्रेजी अखबार ने बातचीत को शब्दश: प्रकाशित किया। यदि बात सच है तो अखबार को इसका सबूत देना चाहिए।

Local News Community
1 Comment

1 Comment

  1. Gopalji Journalist

    August 11, 2015 at 9:19 am

    I agree with ‘Samna’.
    Ministry of Information and Broadcasting of India should take this seriously.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन