Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

डिजिटल मीडिया को श्रमजीवी पत्रकार अधिनियम के दायरे में लाने की तैयारी!

Reetu Kalsi : श्रमजीवी पत्रकार अधिनियम 1955 की धारा 6 के तहत काम के समय का प्रावधान है। चार सप्ताहों में 144 घंटों से ज्यादा काम नहीं लिया जा सकता। सात दिन में एक दिन (24 घंटे) का विश्राम। वैसे धारा 7 के तहत काम के घंटों का प्रावधान संपादक पर लागू नहीं होता। लेकिन श्रमजीवी पत्रकारों से दिन की पारी में 6 घंटे से ज्यादा व रात्रि की पारी में साढ़े पांच घंटे से ज्यादा काम नहीं लिया जा सकता। दिन में चार घंटे में एक घंटे का विश्राम व रात्रि में तीन घंटे में आधे घंटे का विश्राम दिया जायेगा। पता नहीं यह अधिनियम कहां पर लागू है! सुनने में आया है कुछ मीडिया कंपनियां पत्रकारों से 9 घंटे काम लेने लगी हैं।

मूल खबर ये है…

श्रमजीवी पत्रकार अधिनियम के दायरे में डिजिटल मीडिया को भी लाएगी केंद्र सरकार

नई दिल्ली : पत्रकारों को लेकर केंद्र सरकार ने महत्वपूर्ण कदम उठाने शुरू कर दिए है। केंद्र इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया पत्रकारों को भी श्रमजीवी पत्रकार अधिनियम के दायरे में लाने के लिए प्रयत्न कर रहा हैं। केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो एनडीए सरकार श्रमजीवी पत्रकार अधिनियम में संशोधन करेगी ताकि इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया को भी इसके दायरे में लाया जा सके। उन्होंने कहा, ‘हम श्रमजीवी पत्रकार अधिनियम के तहत डिजिटल मीडिया समेत सभी इलेक्ट्रॉनिक चैनलों को लाने के लिए कदम उठा रहे हैं। अगर जरूरत पड़ी तो हम अधिनियम में संशोधन करेंगे।

दत्तात्रेय ने बताया कि इस प्रस्ताव को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को भेज दिया गया है जिससे इस पर टिप्पणी मिल सके। कोच्चि में दत्तात्रेय बीजेपी एर्णाकुलम लोकसभा क्षेत्र के नेतृत्व सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए गए थे। श्रमजीवी पत्रकार कानून, 1955 के अनुसार श्रमजीवी पत्रकार वह है जिसका मुख्य व्यवसाय पत्रकारिता हो और वह किसी समाचारपत्र में या उसके सम्बन्ध में पत्रकार की हैसियत से नौकरी करता हो। इसके तहत एडिटर, कंटेंट राइटर , न्यूज एडिटर, सब-एडिटर, फीचर लेखक, कॉपी टेस्टर, रिपोर्टर, कौरेसपोंडेंट, कार्टूनिस्ट, संचार फोटोग्राफर और प्रूफरीडर आते हैं। अदालतों के फैसलों के अनुसार पत्रों में काम करने वाले उर्दू-फारसी के कातिब, रेखा-चित्रकार और संदर्भ-सहायक भी श्रमजीवी पत्रकार हैं। कई पत्रों के लिए तथा अंशकालिक कार्य करने वाला पत्रकार भी श्रमजीवी पत्रकार है। इस कानून से पहले पत्रकारों के काम के घंटे, शर्तों, भत्ते और मुआवजे का कोई निर्धारण नहीं था। हालांकि अभी यह कानून सिर्फ समाचार पत्रों और प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में ही लागू है। इलेक्ट्रोनिक और डिजिटल मीडिया के बढ़ते प्रभाव के कारण लंबे समय से मीडिया के इन क्षेत्रों को भी श्रमजीवी पत्रकार कानून, 1955 के तहत लाने की मांग की जाती रही है।

पंजाब की पत्रकार रीतू कलसी की एफबी वॉल से.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन