Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

दैनिक जागरण, गया के पदाधिकारी पर लगे उगाही के आरोप

दैनिक जागरण के गया कार्यालय प्रभारी कमलनयन और समाचार सम्पादक अश्वनी कुमार सिंह पर उनके ही एक रिपोर्टर ने काफी गंभीर आरोप लगाया है। खिजरसराय प्रखंड के संवाद सहयोगी धर्मेंद्र कुमार ने कार्यालय प्रभारी कमलनयन पर “चेहरा और चमड़ा” को तवज्जो देने का आरोप लगाया है। रिपोर्टर धर्मेंद्र का आरोप है कि कमलनयन ने एक बड़ी राशि की मांग अपने पुत्र की शादी के नाम पर की। जब धर्मेंद्र ने कमलनयन के आदेश को ठुकरा दिया तो कमलनयन ने अपने चहेते विनय मिश्रा के मार्फत धर्मेंद्र से गाली-गलौज कराना शुरू कर दिया।

प्रभारी एवं वरिष्ठ संवाददाता के रवैये से क्षुब्ध धर्मेंद्र ने दैनिक जागरण को बाय-बाय करने का निर्णय ले लिया है. लेकिन जाते जाते धर्मेंद्र ने कमलनयन की पोल भी खोल दी. कमलनयन ने कैसे जिला मुख्यालय से 65 किमी दूर संवाद सहयोगी विश्वनाथ को शहरी क्षेत्र मानपुर से रिपोर्टर बहाल कर दिया… विश्वनाथ के साथ कमलनयन का रहस्मय मधुर सम्बन्ध जागरण के रिपोर्टर और कर्मचारियों के बीच कई सालों से चर्चा का विषय रहा है…

कमलनयन के करीबी विनय मिश्रा की ‘योग्यता’ के बारे में भी जागरण के सभी लोग जानते हैं… विनय मिश्रा बोधगया प्रखंड के रिपोर्टर हैं जिन्हें जागरण के कुछ खास लोगों का खास काम कराने के कारण स्टाफ रिपोर्टर बनाया गया है…. कमलनयन ने अतरी के संवाददाता संजय कुमार को जिला मुख्यालय बुला लिया है…. धर्मेंद्र का आरोप है कि संजय कुमार को एक वाक्य शुद्ध हिंदी तक लिखना नहीं आता है… धर्मेंद्र का कहना है कि वे18 वर्ष से रिपोर्टर हैं परन्तु मेहनतनामा के नाम पर महीने में चार-पांच सौ रुपया मिलता है…. योग्यता के स्थान पर चापलूसी, मुरगा- मछली से लेकर दही-चूड़ा पहुंचाने पर लूट की खुली छूट जागरण में मिल जाती है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन