Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

बिहार

हिंदी अखबार के पत्रकार को गोली मार कर एक लाख रुपये लूटा

अरवल । वंशी थाना क्षेत्र के सोनभद्र मठिया गांव स्थित बबूरी अहरा के समीप जदयू विधायक के पीए के पुत्र तथा भतीजे ने मिलकर हिन्दी दैनिक के एक पत्रकार पंकज कुमार मिश्रा को गोली मार दी। घायल पत्रकार के पास से एक लाख रुपये तथा लैपटॉप भी लूट लिए। रास्ते में जा रहे एक युवक की नजर अचानक खून से लथपथ पत्रकार पर पड़ी तो उसने बाइक से अपने वृद्ध पिता को वहां उतार दिया और घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

वंशी पीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद पंकज मिश्रा को अरवल सदर अस्पताल भेजा गया लेकिन चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे पटना के पीएमसीएच रेफर कर दिया, जहां इलाज के बाद उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना का पता चलते ही अरवल थाने की पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और पंकज मिश्रा का बयान दर्ज किया है। बयान में पंकज मिश्रा ने जदयू विधायक सत्यदेव कुशवाहा के पीए अनंत वर्मा  के पुत्र कुंदन कुमार तथा भतीजा अंबिका वर्मा को नामजद बनाया है। बयान दर्ज करने के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी कुंदन को तुर्क तेलपा से गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अंबिका की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। एसपी दिलीप कुमार मिश्रा ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

इधर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार ने बताया कि पूछताछ के क्रम में कुंदन ने यह स्वीकार किया है कि वह घटना में तो शामिल था, लेकिन पंकज मिश्रा को गोली अंबिका ने मारी है। उसने यह भी बताया है कि लूटे गए पैसे तथा पिस्टल भी उसी के पास है। शैलेंद्र कुमार ने बताया कि अंबिका की गिरफ्तारी के लिए घेराबंदी की गई है। घटना के संबंध में बताया जाता है वंशी निवासी पंकज मिश्रा पत्रकारिता करने के साथ ही गांव में पीएनबी का ग्राहक सेवा केंद्र का संचालन भी करते हैं। आज वे माली बैंक से एक लाख रूपया निकालकर मोटरसाइकिल से वापस लौट रहे थे। जैसे ही पंकज मिश्रा बबूरी अहरा के समीप पहुंचे कि घात लगाए दो अपराधियों ने कच्ची सड़क पर बांस का टुकड़ा डाल दिया था। इसके कारण वह रूक गये। मौका देखते ही अंबिका ने उन्हें गोली  मारकर जख्मी कर दिया और घटना को अंजाम देकर दोनों अपराधी पैसे तथा लैपटॉप लेकर फरार हो गए।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन