Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

हिंदुस्तान अखबार में बड़े पैमाने पर फेरबदल, कई यूनिटों के संपादक बदलें, कइयों के प्रमोशन

योगेश राणा बने हिन्दुस्तान वाराणसी के संपादक… हिन्दी दैनिक हिन्दुस्तान के वाराणसी यूनिट से खबर आ रही है कि यहां के स्थानीय संपादक विश्वेश्वर कुमार को इलाहाबाद का संपादकीय प्रभारी बना दिया गया है. वाराणसी की कमान योगेश राणा को सौंपी गई है. योगेश राणा हल्द्वानी से आए हैं.

इसी तरह, इलाहाबाद के संपादकीय प्रभारी रहे रजनीश त्रिपाठी को पटना भेज दिया गया है. इस बीच, यूपी स्टेट हेड केके उपाध्याय, बिहार स्टेट हेड डॉक्टर तीर विजय सिंह और दिल्ली के स्थानीय संपादक प्रताप सोमवंशी का प्रमोशन कर दिया गया है. इन्हें एक्सीक्यूटिव एडिटर बनाए जाने की खबर है.

पटना हिंदुस्तान में फ्रंट पेज पर कार्यरत राकेश चौहान का नोएडा ट्रांसफर कर दिया गया है. भागलपुर के संपादक कुमार अभिमन्यु का धनबाद तबादला हो रहा है. धनबाद के संपादक गीतेश्वर को भागलपुर भेजा जा रहा है.

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन