Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

लगता है ‘हिंदुस्तान’ के दबाव में हैं सीएम नीतीश, फिर छापा एक्सपायरी विज्ञापन

बिहार में हिंदुस्तान अखबार लगातार एक्सपायरी विज्ञापन छाप रहा है. लगता है बिहार के सीएम नीतीश कुमार हिंदुस्तान अखबार के भारी दबाव में हैं. यही कारण है कि हिंदुस्तान चोरी और सीनाजोरी पर आमादा है. राजगीर में मलमास मेले के उदघाटन का विज्ञापन हिंदुस्तान अखबार ने मेले के उदघाटन के अगले दिन छापा. इस विज्ञापन में उदघाटन के समय और तारीख का जिक्र है.

दूसरे अखबारों में यह विज्ञापन सही समय यानि कल ही छप गया था. पर हिंदुस्तान में आज छपा है यानि मेले के उदघाटन के अगले दिन. यह विशुद्ध रूप से सरकारी खजाने के लूट का मामला है क्योंकि एक्सपायरी विज्ञापन का भुगतान किसी कीमत पर नहीं बनता है. लेकिन बिहार सरकार जाने किन भयों और दबावों के वशीभूत हिंदुस्तान अखबार को एक्सपायरी विज्ञापन छापने का भुगतान करती जा रही है.

लोग कहने लगे हैं कि बिहार का नंबर वन कहलाने वाला दैनिक हिंदुस्तान एक्सपायर विज्ञापन छापने में भी नंबर वन बन गया है. लगता है कि दैनिक हिंदुस्तान पटना ने संकल्प ले रखा है कि समय समाप्ति के बाद भी सरकारी विज्ञापन छापने से कोई फर्क नहीं पड़ता है. विज्ञापन का भुगतान तो सरकार कर ही देगी. पटना से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान में दिनांक 17 मई २०१८ को पेज संख्या 8 पर मलमास मेला के उदघाटन का हाफ पेज का बिहार सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा जारी विज्ञापन छपा है.

बिहार सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा मलमास मेला का विज्ञापन संख्या PR -१९५४(जिला ), २०१८-१९ में कहा गया है कि मेला का उद्घाटन श्री नीतीश कुमार माननीय मुख्यमंत्री बिहार द्वारा 16 मई २० १८को पूर्वाहन 7 बजे ब्रह्म कुंड परिसर राजगीर, नालंदा, बिहार में किया जाएगा, जिसमें आपका स्वागत है. विज्ञापन में निवेदक जिला प्रशासन नालंदा है.

विज्ञापन में आगे कहा गया है कि अति विशिष्ट अतिथि श्री शैलेश कुमार माननीय प्रभारी मंत्री, नालंदा सह ग्रामीण विकास कार्य विभाग, बिहार, श्री श्रवण कुमार माननीय संसदीय कार्य एवं ग्रामीण विकास विभाग, बिहार ,पटना, श्री कौशलेंद्र कुमार माननीय सांसद ,नालंदा तथा रामचंद्र प्रसाद सिंह, माननीय सदस्य राज्यसभा होंगे. विशिष्ट अतिथि के रुप में श्री हरि नारायण सिंह, डॉक्टर जितेंद्र कुमार, डॉक्टर सुनील कुमार, चंद्रसेन प्रसाद, श्री अन्नीमुनि उर्फ़ शक्ति यादव, रवि ज्योति कुमार सभी विधायक हीरा प्रसाद बिन्द, श्रीमती रीना यादव, नवल किशोर यादव, नीरज कुमार सभी एमएलसी तथा जिला के सभी सम्मानित जनप्रतिनिधि होंगे.

आखिर क्यों बार बार पटना का दैनिक हिंदुस्तान कार्यक्रम के समय समाप्ति के बाद सरकारी विज्ञापन निडरता के साथ छाप रहा है? जनता से वसूले गए टैक्स का पैसा आखिर क्यों ऐसे विज्ञापन के भुगतान पर खर्च किया जा रहा है. यह एक वित्तीय घोटाले का गंभीर मामला है.

संजय कुमार
बिहार शरीफ
[email protected]

इन्हें भी पढ़ें…

एक्सपायरी विज्ञापन छपवाकर हिंदुस्तान अखबार की झोली भर रही केंद्र सरकार

अखबारों में पुराने विज्ञापन छपवा जन-धन का दुरुपयोग कर रहीं मोदी व नीतीश की सरकारें

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन