Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

सरेआम गुंडई करने वाले टीवी9 के पत्रकार पर एफआईआर दर्ज

यूपी के महोबा से खबर है कि टीवी9 भारतवर्ष चैनल के महोबा जिले के पत्रकार इसरार पठान की गुंडई पर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. लॉक डाऊन में पेट्रोलपंप के कर्मचारी संजय वर्मा के साथ इस पत्रकार ने की थी मारपीट.

घटना महोबा के फर्म काशीप्रसाद गयाप्रसाद इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप की 1 मई 2020 की है. पत्रकारी दबाव के चलते पीड़ित पक्ष की तहरीर नहीं हो रही थी दर्ज. बाद में बीजेपी नेता ने आला अधिकारियों को ट्वीट किया. घटना के वीडियो के व्हाट्सएप पर वायरल होने के बाद महोबा का पुलिस महकमा हरकत में आया.

ज्ञात हो कि ये पत्रकार साहेब गाहे-बगाहे पुलिस की वर्दी में भी नजर आते रहे हैं.

पुलिस वेश में पत्रकार इसरार पठान

इसरार पठान पुत्र सत्तार पठान निवासी मुहल्ला भटीपुरा नगर कोतवाली महोबा पर दर्ज मुकदमे में तहरीर देने वाले पीड़ित संजय वर्मा ने घटना के दिन खुदकर जानलेवा हमला, बीजेपी नेता का रसूख दिखलाकर पेट्रोल भरवाने, मना करने पर जातिसूचक शब्दों की गाली आदि का प्रार्थना पत्र में ज़िक्र किया है.

एक मई की इस घटना पर महोबा के मेनस्ट्रीम मीडिया में सन्नपात छाया हुआ है. इस घटना को दबाने के लिए एकजुटता में पीड़ित की खबर व्हाट्सएप के अतिरिक्त कहीं नहीं चली. 3 मई को प्रेस स्वाधीनता दिवस भी था. प्रेस की आजादी और खबरों पर अंकुश न होने की दुहाई के बीच शुभकामनाएं दी गई, उधर एक पीड़ित की बात लिखने में हाथ शिथिल पड़ते गए.

खैर घटना पर स्थानीय प्रशासन ने तहरीर लिख ली है. पीड़ित वादी की गुहार पर अपराध संख्या 283/2020 धारा 323, 504, 506, एससीएसटी एक्ट में प्रकरण दर्ज हुआ है.

आशीष सागर की रिपोर्ट.


इसरार पठान का पक्ष पढ़ें-

टीवी9 भारतवर्ष के पत्रकार को बदनाम करने के लिए भाजपा नेता ने रची थी साजिश!

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन