Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

दैनिक जागरण के दो रिपोर्टरों को जान से मारने का प्रयास, दैनिक जागरण ने एक लाइन भी खबर नहीं छापी

कानपुर: कानपुर दैनिक जागरण के दो रिपोर्टरों को रात में ऑफिस से घर जाते समय कार सवारों ने जमकर पीटा।

मीडियाकर्मी अंकुश को इतनी चोट है कि उसकी एक आंख की रोशनी चली गई है। बहुत कम दिखाई दे रहा है।

दूसरे मीडियाकर्मी का चेहरा बुरी तरह सूजा है।

संपादक जितेंद्र शुक्ला ने इस प्रकरण को लेकर एक लाइन भी खबर नहीं छापी। हिंदुस्तान व अमर उजाला ने फिर भी अखबार का नाम लिखे बिना खबर का प्रकाशन किया है।

इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

बताया जाता है कि नोएडा जागरण के एक बड़े अधिकारी ने मामले का संज्ञान लेकर संपादक जितेन्द्र शुक्ला से पूरे प्रकरण की जानकारी ली है। कानपुर जागरण के वरिष्ठों ने यह तर्क दिया है कि पुरानी रंजिश में मारपीट हुई है, कोई दुर्घटना होने पर किसी को इतना नहीं मारता।

सच्चाई ये है कि अंकुश व दिग्विजय दोनों ही बहुत सीधे इंसान हैं। दिग्विजय चीफ रिपोर्टर हैं।

जागरण द्वारा अपने रिपोर्टरों पर हुए जानलेवा हमले की खबर न छापे जाने को लेकर मीडियाकर्मियों के बीच तरह तरह की चर्चाएं हैं।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. Jharkhand Working Journalists Union

    February 13, 2022 at 4:42 pm

    दैनिक जागरण अपने यहाँ कार्यरत पत्रकारों की सुरक्षा हेतु आगे आये और जिला प्रशासन व सरकार से दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग करें। झारखण्ड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन इस घटना की निंदा करती है और दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी और त्वरित सजा की मांग करती है।
    उत्तर प्रदेश पत्रकार संगठन इस घटना पर संज्ञान लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन