Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

पत्रकार आनंद पांडेय ने खुद की मीडिया कंपनी जमाने की तैयारी शुरू की

शिशिर सोनी-

आनंद पांडे। अच्छे पत्रकार। प्रिंट से निकले। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में गए। डिजिटल के खेल समझे। अब डिजिटल मीडिया में अपनी धमक बिखेरने उतर गए हैं। इंडिया टीवी से इस्तीफा दिया। भोपाल से अपनी मीडिया कंपनी शुरू कर रहे हैं। गुड़ी पड़वा के शुभ मुहूर्त से वे अपने मालिक स्वयं होंगे।

Anand Pandey

कंपनी की Tagline अच्छी लगी – हम केवल भगवान से डरते हैं। मतलब साफ है, धुआँधार खबरें होंगी। बिना डरे। बिना रुके। बिना सहमे। भोपाल में विशाल ऑफिस लिया गया है। लगभग चार दर्जन पत्रकार साथी शुरुआत में जुड़ेंगे। देश के कोने कोने से हज़ारों लिखाड़ टाइप पत्रकारों को जोडा जा रहा है। नौकरी के अलावा जो लिखेंगे, जो दिखेंगे, जो छपेंगे, सभी को पेमेंट की व्यवस्था हो रही है। यूटूब चैनेल, online news के साथ बेहद खास न्यूज़ एप पर विशेषज्ञों की देखरेख में काम चल रहा है।

भास्कर, नई दुनिया, जी टीवी, इंडिया टीवी में सर्वोच्च पदों पर रहने के बाद आनंद ने कुछ अन्य साथियों को जोड़कर नये रास्ते पर चलने का लक्ष्य तय किया है तो हमें समूची टीम को बधाई देनी चाहिए। आज के इस मुश्किल वक़्त में जब कोरोना के बहाने अच्छे खासे मीडिया हाउस वर्षों से काम कर रहे पत्रकार मित्रों को निकालने का अवसर बना रहे हों, ऐसे में एक पत्रकार नई विधा लिए आगे बढ़ रहा है। अन्य पत्रकारों के लिए नये रास्ते दिखा रहा है। पत्रकारों को जोड़ रहा है। उनके दाल रोटी की व्यवस्था कर रहा है तो हम भी बधाई देते हुए शुभकामनाएं देते हैं कि पत्रकारों द्वारा बेहतर पत्रकारिता के लिए शुरू किये जा रहे नये आंदोलन को कभी रसद पानी की कमी न हो…

बेहद प्रिय मित्र Anand Pandey और टीम को बधाई!

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
3 Comments

3 Comments

  1. आनंद कुशवाहा

    February 7, 2021 at 9:55 pm

    Welcome Anand Pandey

  2. C.m dubey

    July 21, 2021 at 10:09 pm

    बधाई शुभकामनाएं जब जागे तब सबेरा।

  3. C.m dubey

    July 21, 2021 at 10:11 pm

    बधाई,शुभकामनाएं जब जागे तब सबेरा पर भोपाल में अस्तीनों में बड़े बड़े कोबरा ,rselviper बैठ जाते सावधान रहना जी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन