Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

मऊ में पत्रकार को मिली जान से मारने की धमकी

यूपी में निष्पक्ष पत्रकारिता करने वाले पत्रकारों पर इन दिनों खतरे की घण्टी बज रही है। सूबे में कही पत्रकारों पर लाठियां तोड़ी जा रही है तो कहीं नेताओं द्वारा जान से मारने की धमकी दी जा रही है। ताजा मामला है मऊ जनपद का। थाना दक्षिण टोला के औरंगाबाद निवासी मु. फहद काजमी व उनके पिता एस. ए. काजमी दोनो पेशे से पत्रकार हैं।

उनका आरोप है कि कौमी एकता दल के कुछ नेता उनके दफ़्तर पहुँचकर हिन्दी दैनिक स्वतंत्रत भारत में छपी खबर को लेकर कहासुनी करने लगे। दफ़्तर में इन दोनों मे किसी को न पाकर बदमाशों ने एस. ए.काजमी को फोनकर जान से मारने की धमकी दी। जिस वक्त धमकी दी गई उस वक्त पीड़ित पत्रकार प्रेसवार्ता में होने के कारण पुलिस अधीक्षक कार्यालय में मौजूद थे। धमकी मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक सहित जिलाधिकारी से लिखित शिकायत की है।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन