Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

फट्टू ‘इंडिया न्यूज’ और बहादुर जयपुरी पत्रकार : मारपीट के आरोपियों से विज्ञापन छपवा कर मंगवाई माफ़ी

जयपुर। जयपुर के पत्रकारों ने अपने साथियों के साथ मारपीट के एक मामले में आरोपी डॉक्टर से अख़बारों में विज्ञापन छपवा कर माफ़ी मंगवाई है। देश में यह पहला मामला है, जब पत्रकारों पर हमला करने वालों को इतना बड़ा झटका झेलना पड़ा। इस आंदोलन का नेतृत्व पिंकसिटी प्रेस क्लब के अध्यक्ष एलएल शर्मा ने किया था। इस आंदोलन को राजस्थान श्रमजीवी पत्रकार संघ, राजस्थान पत्रकार परिषद, जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ राजस्थान तथा आईएफडब्लूजे का पूरा समर्थन मिला।

जयपुर। जयपुर के पत्रकारों ने अपने साथियों के साथ मारपीट के एक मामले में आरोपी डॉक्टर से अख़बारों में विज्ञापन छपवा कर माफ़ी मंगवाई है। देश में यह पहला मामला है, जब पत्रकारों पर हमला करने वालों को इतना बड़ा झटका झेलना पड़ा। इस आंदोलन का नेतृत्व पिंकसिटी प्रेस क्लब के अध्यक्ष एलएल शर्मा ने किया था। इस आंदोलन को राजस्थान श्रमजीवी पत्रकार संघ, राजस्थान पत्रकार परिषद, जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ राजस्थान तथा आईएफडब्लूजे का पूरा समर्थन मिला।

इंडिया न्यूज़ की जर्नलिस्ट छवि अवस्थी और वीडियो जर्नलिस्ट संजय राजपूत कवरेज के लिए 11 मई को ग्लोबल हार्ट एंड जनरल हॉस्पिटल में गए थे। इस हॉस्पिटल की लापरवाही से एक महिला और उसके दो बच्चो की मौत हो गई थी। कवरेज के दौरान दोनों के साथ जमकर मारपीट की गई और उनको बंधक बना लिया। इस घटना के विरोध में पत्रकारों ने आंदोलन छेड़ा था। घटना के तीन दिन बाद ही इंडिया न्यूज़ इस आंदोलन से पीछे हट गया और दोनी कर्मचारियों को भी हटा दिया।

डॉक्टर्स एसोसिएशन ने भी इस आंदोलन को कुचलने की कोशिश की। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था जो 21 मई तक भी जेल में थे। इस घटना के लिए डॉक्टरों ने  जयपुर से प्रकाशित सात बड़े अखबारों में विज्ञापन देकर सार्वजनिक माफ़ी मांगी है। इसके बाद पत्रकारों ने आंदोलन समाप्त किया। पिंकसिटी प्रेस क्लब के अध्यक्ष एल एल शर्मा ने इस तरह के माफीनामे की पुष्टि करते हुए कहा कि हमारी टीम का एक ही मकसद था कि दोनों के साथ न्याय हो। सात दिन का समय जरूर लगा, मगर वो ही हुआ जो छवि तथा संजय औऱ सभी पत्रकारों की मंशा थी। हमारी मांग थी कि अस्पताल संचालक अख़बारों में विज्ञापन देकर सार्वजानिक माफी मांगे। इसके साथ ही पत्रकारों के सामने आकर भी माफी मांगे। हमारी मंशा थी कि यह मांग किसी पूरी हो।

श्री शर्मा के मुताबिक- हम जानते हैं कि समय जरूर लगा, लेकिन सफल हुए। नतीजा आप लोगों के सामने है। अख़बारों में विज्ञापनों के जरिये माफी मांगी गई है। हम दावे के साथ कहते है कि देश में यह पहली बार हुआ जब पत्रकारों पर हमले की किसी घटना को लेकर इस तरह माफी मांगी गई है। इस समझौते को लेकर कई तरह की बाते हो रही है, लेकिन यह हम लोगों की बहुत बड़ी जीत है।

इस आंदोलन में मेरे साथ प्रेस क्लब के महासचिव श्री मुकेश मीणा, कोषाध्यक्ष श्री राहुल गौत्तम, पूर्व अध्यक्ष श्री किशोर शर्मा , श्री राधारमण शर्मा, राजस्थान श्रमजीवी पत्रकार संघ के अध्यक्ष श्री हरीश गुप्ता, राजस्थान पत्रकार परिषद् के अध्यक्ष श्री रोहित सोनी, कार्यकारी अध्यक्ष श्री रोशन लाल शर्मा, आई एफ डब्लू जे के जिला अध्यक्ष श्री प्रेम शर्मा,दैनिक नवज्योति के रिपोर्टर श्री महेश पारीक  रात दिन खड़े रहे। अन्य मित्रों ने भी प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग किया। मेरा मानना है कि हमारी एकता ऐसे ही बनी रही तो हर कोई हमसे उलझने से पहले दस बार नहीं सौ बार सोचेगा।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन