Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

नशेड़ी जिलाधिकारी की होगी जांच, राज्‍यपाल ने दिया आदेश

Braj Bhushan Dubey : आदरणीय दोस्‍तों। गत 8 अप्रैल को गाजीपुर के तत्‍कालीन जिलाधिकारी श्री नरेन्‍द्र सिंह पटेल से मिलने जनता दर्शन में गया था। मेरे पास कुल चार लोकहित के मामले थे जिसमें एक सुहवल के बिन्‍दू बनवासी की ठण्‍ड व उनके 12 साल के लड़के धीरेन्‍द्र की मौत भूख से होने का प्रकरण भी था। जिलाधिकारी ने एक पत्र पर आदेश करने के बाद सभी शिकायतें एक साथ मांगा। मांगने का तरीका अमर्यादित था।

मेरे प्रतिरोध करने पर वे भड़क गये। बात बढी तो मैने कहा कि आपका पूरा चैम्‍बर धुएं से भरा हुआ है। आप जिले का जान छोड़ दीजिये। बात और आगे बढी तो उनके दारू पीकर कार्यालय में बैठने व अशोभनीय आचरण का भी उल्‍लेख किया गया।

उसी दिन मैने ई-मेल के माध्‍यम से इनकी शिकायत प्रदेश के महामहिम श्री राज्‍यपाल, मुख्‍यमंत्री, मुख्‍य सचिव एवं कमिश्‍नर से करते हुये अनुरोध किया कि श्री नरेन्‍द्र सिंह पटेल का मेडिकल परीक्षण चाहे जब कराया जाय उनके शरीर से अल्‍कोहल निकलेगा। ऐसे लोगों का जिलाधिकारी जैसे महत्‍वपूर्ण पद पर बैठे रहने से जहां शासन की छवि धूमिल होगी वहीं आम जन न्‍याय से वंचित होगा।

मेरी शिकायत पर महामहिम जी ने प्रमुख सचिव नियुक्ति को आदेश दिया जांच का जिसके क्रम में प्रमुख सचिव ने हमने शपथ पत्र मांगा है।

जिला गाजीपुर के राजनेता और सोशल एक्टिविस्ट ब्रज भूषण दुबे के फेसबुक वॉल से.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन