Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

10 वर्ष पूरे होने पर प्रवक्ता डॉट कॉम ने इन 12 लोगों को दिया ‘अटल पत्रकारिता सम्मान’

नई दिल्ली। हिन्दी वेब पत्रकारिता में वर्ष 2008 में शुरू हुआ प्रवक्ता डॉट कॉम का 16 अक्टूबर 2018 को 10 वर्ष पूरा हो गया। इस अवसर पर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी वार्षिक समारोह का आयोजन किया गया। नई दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में आयोजित हुए इस कार्यक्रम में करीब 250 से अधिक ब्लॉगर्स, पत्रकार, स्तंभकार तथा डिजिटल मीडिया पर लिखने वाले कई विचारक भी शामिल हुए। इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार राहुल देव भी शामिल हुए।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के तौर पर समाचार-पत्र अमर उजाला के समूह संपादक उदय सिन्हा ने कहा कि इसमें डरने जैसी कोई बात नहीं है, सभी माध्यम एक दूसरे के पूरक हैं। उन्होंने कहा कि डिजिटल मीडिया बस मेन्स्ट्रीम मीडिया का एक टूल है और सूचना प्राप्त करने का माध्यम भी, लेकिन विस्तार से खबरों को जानने के लिए आज भी लोग टेलिविजन और अखबार को पढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमें इनकी चुनैतियों पर भी ध्यान देना होगा।

माइक्रोसॉफ्ट एवं तकनीकविद् के भाषा स्थानीयकरण के निदेशक बालेंदु शर्मा दाधीच ने मीडिया के विभिन्न माध्यमों पर विस्तार से चर्चा की और डिजिटल मीडिया को सबसे प्रभावी माध्यम बताया। उन्होंने वर्तमान में डिजिटल हिंदी के प्रसार में प्रवक्ता डॉट कॉम के योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि वह इस मंच को पहले दिन से ही देख रहे हैं, इसकी निरंतरता और गुणवत्ता प्रसंशनीय है।

मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ के पत्रकारिता विभाग के डीन शिवाजी सरकार ने पत्रकारिता की पढ़ाई में मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ की योगदान की चर्चा की और कहा कि तकनीक के प्रसार से विस्तार बढ़ेगा, लेकिन हमें इनकी चुनौतियों पर भी सावधान रहना होगा।

न्यूज नेशन की संपादक विनीता यादव ने कहा कि ये सारे मीडिया के माध्यम एक ही परिवार के सदस्य हैं, जिसमें डिजिटल मीडिया की अभी शुरूआत हुई है। उन्होंने कहा कि अभी डिजिटल मीडिया का और प्रसार होना बाकी है।

जी-मीडिया के राजनीतिक मामले के समूह संपादक ब्रजेश सिंह ने कहा कि हमें नए दौर के मुताबिक चीजों को स्वीकारना सीखना होगा। उन्होंने कहा कि आज डिजिटल मीडिया के लेटेस्ट पोस्ट पर चर्चाएं हो रही हैं। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि आने वाला वक्त इसी माध्यम का है, तो हमें भी उसी अनुरूप चलना होगा, नहीं तो हम पीछे छूट जाएंगे।

अपने अध्यक्षीय भाषण में आईजीएनसीए के सदस्य सचिव डॉ. सच्चिदानंद जोशी ने विस्तार से डिजिटल मीडिया के प्रभाव और इसके विस्तार पर चर्चा की। मंच संचालन माखनलाल पत्रकारिता विश्वविद्यालय के सहायक प्राध्यापक डॉ. सौरभ मालवीय ने किया।

इस अवसर पर 12 लेखकों को उनके विशिष्ट लेखन के लिए ‘अटल पत्रकारिता सम्मान 2018’ से नवाजा गया, जिनमें उमेश चतुर्वेदी, अरविंद जयतिलक, डॉ. नीलम महेंद्रा, गोपाल बघेल ‘मधु’, शकुंतला बहादुर, पंकज कुमार नैथानी, डॉ. मुनीश रायजादा, लोकेंद्र सिंह राजपूत, कुमार सुशांत, आशीष कुमार ‘अंशु’, सिद्धार्थ शंकर गौतम तथा पीयूष द्विवेदी ‘भारत’ शामिल रहे।

प्रवक्ता डॉट कॉम के संस्थापक भारत भूषण ने कहा कि ये मुहिम हमने हिन्दी की जीवंतता को बरकरार रखने के उद्देश्य से की थी जो आज भी कायम है और डिजिटल हिन्दी का प्रसार इसका ज्वलंत उदाहरण है। प्रवक्ता डॉट कॉम के संस्थापक संपादक संजीव सिन्हा ने कहा कि प्रवक्ता डॉट कॉम की सफलता के लिए इससे जुड़े लेखक, ब्लॉगर, स्तंभकार तथा पाठक खास तौर पर धन्यवाद के पात्र हैं। कार्यक्रम का संचालन माखनलाल में सहायक प्राध्यापक, डॉ सौरभ मालवीय ने कार्यक्रम का संचालन किया।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन