Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

राजन राज की ESPN के साथ नई पारी

श्याम मीरा सिंह-

आपने ESPN सुना है? क्रिकेट मैच वाला ESPN! ये भाई साहब आज से वहीं काम करने जा रहे हैं. बधाई हो Rajan Raj. ESPN ने एक अच्छा रिपोर्टर छीनकर एक अच्छा Sports Journalist चुन लिया है.

मैं कल राजन से पत्रकार के रूप में लिखीं उसकी स्टोरीज़ सुन रहा था. स्टोरी थी एक 16 साल की लड़की “मुड़की” की. मुड़की को चालीस हज़ार रूपए में दिल्ली में बेच दिया गया था. उस बच्ची को उसके घर पहुँचाने के लिए राजन ने तीन महीने की एक स्टोरी की. तीन महीने में की उस स्टोरी में राजन ने उस बिचौलिये को गिरफ़्तार करवाया. फिर मुड़की को अपने पैसों से उसके घर भेजा.

अपनी सेलरी का एक बड़ा हिस्सा उस प्यारी सी बच्ची को दे दिए. राजन की कहानी इसलिए नहीं बता रहा क्योंकि वो मेरा दोस्त है. राजन की स्टोरी इसलिए बता रहा हूं क्योंकि वो एक अच्छा पत्रकार है. और उस हेडलाइन के बाद कि “एक बच्ची मुड़की को कराया रेस्क्यू”. इसके बाद की कहानी सिर्फ़ मुझे पता थी.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन