Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

वरिष्ठ पत्रकार राजेन्द्र शर्मा दैनिक नवज्योति से सेवानिवृत्त

अजमेर। दैनिक नवज्योति के वरिष्ठ पत्रकार राजेन्द्र शर्मा अपना तीस साल का कार्यकाल पूरा कर सेवानिवृत्त हो गए। वे अपने किस्म और स्टाइल के इकलौते पत्रकार हैं, जिन्होंने एक साफ-सुथरे व्यक्तित्व की पहचान बनाई और कभी विवाद में नहीं रहे। लंबे समय तक डेस्क पर ही रहने के कारण भले ही आमजन उनसे बहुत अधिक परिचित नहीं रहा, मगर शहर का संभ्रांत वर्ग, राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े नेता व कार्यकर्ता भलीभांति जानते हैं कि वे कितने संजीदा, हंसमुख, खुशमिजाज इंसान हैं।

जहां तक उनकी पत्रकारिता का सवाल है, उन्होंने उसकी मर्यादा को कभी नहीं लांघा, कभी उस पर आंच नहीं आने दी। सदैव कर्म के प्रति कर्तव्यनिष्ठ बने रहे। यदि चंद शब्दों में उनकी पत्रकारिता के बारे में ये कहा जाए कि वे ना काहू से दोस्ती, ना काहू से बैर वाली कहावत को चरितार्थ करते हैं तो पर्याप्त होगा। इसी में आदर्श पत्रकारिता का सब कुछ समाहित है। (साभार- अजमेरनामा)

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन