Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

सहारा मीडिया में दिसंबर की सेलरी रिलीज, कई वरिष्ठ घर बैठाए गए, कइयों ने ज्वाइन किया

सहारा मीडिया से सूचना आ रही है कि सीईओ और एडिटर इन चीफ उपेंद्र राय के प्रयासों के चलते दिसंबर की सेलरी सबको दे दी गई है. इससे सबने राहत की सांस ली है. लेकिन सवाल वही है कि आखिर सहारा समूह अपने कर्मियों को इतना परेशान कर कर के क्यों सेलरी दे रहे हैं. सहारा मीडिया से एक अन्य सूचना के मुताबिक उन लोगों को फिलहाल घर बिठा दिया गया है जो सहारा में पूर्व में काम कर चुके हैं और हाल-फिलहाल वरिष्ठ पदों पर ज्वाइन किए हैं. इनमें प्रसून शुक्ला, रजनीकांत सिंह, योगेश मिश्र आदि शामिल हैं.

प्रबुद्ध राज के बारे में खबर है कि उन्हें टर्मिनेट कर दिया गया है. उन पर आरोप अनुशासनहीनता का बताया जा रहा है. वहीं कुछ नए चेहरों ने संकट के बावजूद सहारा मीडिया में एंट्री ली है. इसमें रुबी अरुण और अश्विनी शर्मा आदि शामिल हैं. सहारा मीडिया में सेलरी के संकट को दूर करने के लिए उपेंद्र राय कई मोर्चों पर काम कर रहे हैं जिसका असर कुछ महीनों में देखने को मिल सकता है, ऐसा दावा उपेंद्र राय के करीबियों का है. सहारा मीडिया में एक बार फिर से सेल्फ एक्जिट पालिसी को लागू कर दिया गया है ताकि जिसे यहां से जाना हो वह फुल एंड फाइनल लेकर चला जाए. इस योजना से उन लोगों को राहत मिल सकती है जो सहारा मीडिया से मुक्त तो होना चाहते हैं लेकिन पैसे न मिलने के कारण मजबूरी में बंधे हुए हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
2 Comments

2 Comments

  1. पितामह भीष्म

    February 22, 2016 at 6:26 pm

    सहारा ग्रुप पहले से कही मजबूत होकर निकलेगा इस संकट से। 2 वर्ष से जिन परिस्थितियो से ग्रुप गुजर रहा हैं इससे अतिरिक्त भार तो कम हुआ ही हैं और सरकारी कार्यशैली में भी बदलाव आया हैं।

  2. विवेक रॉय

    March 8, 2016 at 4:07 pm

    sir i want to work in sahara news channel from distt kasganj contect nmbr 09837859820

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन