Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

मोदी-योगी के इस ‘स्मार्ट सिटी’ में जनता लड़ रही है कूड़ा उठवाने के लिए!

लक्ष्मी नारायण शर्मा

झांसी में कूड़ाघर के पास दस दिनों से चल रहा है धरना, विधानसभा चुनाव के बहिष्कार का ऐलान

झांसी.  स्मार्ट सिटी परियोजना के नाम पर झांसी में कई अरब रुपये खर्च किये जा चुके हैं लेकिन स्मार्टनेस की असल तस्वीर बयान कर रहे हैं बड़ागांव गेट अंदर दुबे की पुलिया पर पिछले दस दिनों से धरने पर बैठे लोग। यहां मोहल्ले में सड़क किनारे बने कूड़ा घर को हटाने की मांग को लेकर दस दिनों से स्थानीय लोग कूड़ाघर के निकट धरना दे रहे हैं। कूड़ाघर हटाओ समिति के बैनर तले चल रहे धरने के दसवें दिन कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और समाजसेवी डॉ सुनील तिवारी ने धरनास्थल पर पहुँचकर आंदोलनकारियों को अपना समर्थन दिया।

इस अवसर पर सुनील तिवारी ने कहा कि नगर में डेंगू के मरीज लगातार बढ़ते चले जा रहे हैं। ऐसी स्थिति में घनी आबादी के बीच पुलिया के पास स्थित कूड़ा घर संक्रमण को सीधा आमंत्रण दे रहा है। समाजसेवी और स्थानीय निवासी अजीत राय ने कहा कि सफाई कर्मी व अन्य लोग पुलिया पर कूड़ा डाल देते हैं, जिससे जाम की स्थिति बनी रहती है और स्कूली बच्चों को विशेष परेशानी उठानी पड़ रही है। आसपास के निवासी तथा  राहगीरों को बदबू का सामना करना पड़ रहा है

कूड़ाघर हटाओ समिति के अध्यक्ष गोलू अग्रवाल ने कहा कि मोहल्ले के लोगों ने इस कूड़ाघर के न हटने पर आगामी विधानसभा चुनाव के बहिष्कार का ऐलान किया है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे और समस्या के स्थायी समाधान तक आंदोलन को जारी रखने का ऐलान किया। कह सकते हैं कि मोदी योगी के स्मार्ट सिटी में लोग बेहद बुनियादी चीजों के लिए संघर्ष करने को मजबूर हैं। क्या यही है रामराज या क्या ऐसे आएगा रामराज?

झांसी से लक्ष्मी नारायण शर्मा की रिपोर्ट.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन