Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

CNBC Awaaz वालों, Suisse का उच्चारण सुइस नहीं, स्वीस होता है!

नीरेंद्र नागर-

इतना बड़ा चैनल है CNBC Awaaz. क्या वहाँ एक भी अक़्लमंद इंसान नहीं है जो शब्दकोश देखकर जान ले कि Suisse का उच्चारण सुइस नहीं, स्वीस होता है।

खुद तो ग़लत लिखते ही हैं, लाखों लोगों को ग़लत सिखाने का अपराध भी करते हैं।

पता नहीं, हिंदी के अख़बारों और वेबसाइटों में क्या लिखा जा रहा है।

जिन्हें मालूम न हो, कल Credit Suisse द्वारा अडानी की कुछ कंपनियों के बॉण्ड को ज़ीरो वैल्यू ठहराने की ख़बर आई थी। उसी के बाद अड़ानी समूह के शेयर धड़ाम हुए थे। इसी वजह से यह बैंक अभी न्यूज़ में है।

पुनश्च : वाक़ई हद है। इनको न तो Hindenburg का नाम और स्पेलिंग मालूम है, न गेहूँ का लिंग। हिंडनबर्ग को हिडेनबर्ग लिख रहे हैं और गेहूँ को स्त्रीलिंग – सस्ती होगी गेहूँ।

जब आजतक में गया था तो साथी बताते थे कि जो सबसे नाकारा होता है, उसे टिकर पर बिठा देते हैं।

क्या संपादकों को यह देखकर शर्म नहीं आती?

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन