Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

पत्रकार सुरेश गांधी समेत विभिन्न क्षेत्रों के मेधावियों को किया गया राष्ट्र गौरव अलंकरण सम्मान से सम्मानित

वाराणसी। बदलाव के इस दौर में ‘जाके पैर न फटे बिवाई, सो क्या जाने पीर पराई’ का जुमला उछालकर पत्रकार और पत्रकारिता के स्वरूप और दायित्वों को समेटना बेमानी है। ‘मिशन’ से ‘प्रोफेशन’ के दौर में पहुंची पत्रकारिता के इस दौर में तमाम झंझावतों को झेलने के बाद भी सुरेश गांधी जैसे पत्रकार अपनी बेबाकी व निर्भिकता के जरिए पत्रकारिता की साख को बचाएं रखे है। पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ माना जाता है। जब न्यायपालिका को छोड़कर लोकतंत्र के बाकी स्तंभ भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद की समस्याओं से जूझ रहे हैं, तो ऐसे समय पत्रकारिता की सामाजिक जिम्मेदारी कहीं अधिक बढ़ जाती है। यह बाते सपा के नगर अध्यक्ष राजकुमार जायसवाल ने कहीं। वह रविवार को शहर के जगतगंज स्थित भाग्यश्री गेस्टहाउस में राष्ट्रीय हिदी दैनिक समाचार पत्र वाराणसी की आवाज के वार्षिकोत्सव पर आयोजित राष्ट्र गौरव रत्न अलंकरण सम्मान-पत्र समारोह को संबोधित कर रहे थे।

श्री जायसवाल ने कहा पत्रकारों का यह दायित्व है कि वे लोगों को सही खबरों से अवगत कराएं और उनमें लोकतंत्र की आस्था को मजबूत करें। उन्हें खुशी है वाराणसी की आवाज अब धीरे-धीरे पूरे बनारस के आवाम की आवाज बन गया है। इसके पहले समारोह को गेटवेट हास्पिटल, चितईपुर वाराणसी के संचालक डा सुधीर सिंह ने बेटी बचाओं की सार्थकता पर अपनी बाते कहते हुए कहा उनके अस्पताल में बेटी जनने वाली महिलाओं का इलाज निःशुल्क होता है।

इसके अलावा जले हुए मरीजों का भी उपचार आदि की सुविधा फ्री है। उन्होंने सचाचार की सफलता व समाज के क्षेत्र में वाराणसी की आवाज के प्रबंधक व संपादक सुनील जासवाल के कार्यो की सराहना करते हुए कहा कि वह निरंतर अपने मिशन में इसी तरह आगे बढ़ते रहे। इस अवसर पर वरिष्ठ पर्यावरणविद् गिरजा प्रसाद जायसवाल, रामनगर इंडस्ट्रीयल स्टेट के चेयरमैन देव भट्टाचार्य, चंद्रेश्वर जायसवाल, राजेश योगी जितेन्द्र तिवारी, प्रकाश मिश्रा, गोपाल गुप्ता, फरीद अहमद, बाबा हरदेव सिंह, सुरेश गांधी, कृष्णा पंडित, किशन पांडेय, सुभाष मौर्या, विनय मौर्या, विवेक पांडेय, विकासदत्त मिश्रा, विवेक यादव, महेन्द्र प्रजापति, अजीत बग्गा, विजय कुमार यादव, कुंवर जी अग्रवाल, डा नीरजा माधव, संतोष कुमार दुबे, कोमल सिंह, प्रदीप अग्रहरि, सुजीत कुमार पांडेय, दीपक कुमार मिश्रा, सुजीत कुमार तिवारी, चंद्रशेषर जायसवाल, रुपेश नागवंशी, विजय कुमार गुप्ता, डा प्रतीमा सिंह, अमित कुमार सिंह, डा रजनीश शुक्ला, डा मंजिला चर्तुवेदी, ज्ञानेश चंद्र पांडेय, रेवती, रवि मिश्रा, मनोज सिंह, पूरन सिंह आदि को प्रशस्ति पत्र व मेडल से सम्मानित किया गया। अंत में सभी अतिथियों का डा सुनील जायसवाल ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन