Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

हिमाचल प्रदेश

जाम न लगाने की बात समझाने पर चालक-परिचालक ने मीडियाकर्मी को पीटकर दांत तोड़ दिया

ऊना (हिमाचल प्रदेश) : पंजाब रोडवेज के चालक और परिचालक ने एक मीडिया कर्मी की धुनाई कर दी. इससे मीडियाकर्मी का दांत टूट गया. उसे काफी चोटें भी आई हैं. घायल अवस्था में मीडिया कर्मी को अस्पताल में भर्ती करवाया गया.

ऊना (हिमाचल प्रदेश) : पंजाब रोडवेज के चालक और परिचालक ने एक मीडिया कर्मी की धुनाई कर दी. इससे मीडियाकर्मी का दांत टूट गया. उसे काफी चोटें भी आई हैं. घायल अवस्था में मीडिया कर्मी को अस्पताल में भर्ती करवाया गया.

ऊना से नंगल जा रही पंजाब रोडवेज की बस के चालक ने बीच सड़क पर बस खड़ी कर जिससे जाम लग गया. इसी जाम में एक एम्बुलेंस भी फंस गई. इस दौरान बाइक पर जा रहे मीडिया कर्मी कुलदीप ने बस चालक को बस सही तरह से पार्क करने और जाम न लगाने की बात कही. इसको लेकर चालक-परिचालक उससे उलझ गए. उन्होंने बस को आगे बढ़ाया व ऊना-नंगल रोड पर बस रोक कर बस के पीछे बाइक से आ रहे कुलदीप की पिटाई शुरू कर दी. कुलदीप की पिटाई करने के बाद चालक-परिचालक बस लेकर नंगल की ओर फरार हो गए. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बस को मैहतपुर में पकड़ लिया. पुलिस ने इस संबंध में पंजाब रोडवेज के चालक-परिचालक के खिलाफ आईपीसी की धारा 341, 325, 506 के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन