Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

पीएम के भाषण का लाइव प्रसारण करता कैमरामेन बेहोश होकर गिरा, देखें तस्वीरें

मथुरा । वेटनरी कालेज में राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम के लिये बनाये गये पाण्डाल में इतनी भीषण गर्मी थी कि प्रधानमंत्री के सम्बोधन का लाईव कवरेज कर रहा दूरदर्शन का एक कैमरामैन बेहोश होकर गिर पड़ा। बड़ी देर के बाद उसे होश आया। इस दौरान पीएम का उद्बोधन भी बाधित हुआ।

नरेन्द्र मोदी को बोलते हुये कुछ ही समय हुआ था। मंच के ठीक सामने निजी चैनलों के लिये एक स्टेण्ड बनाया गया था। जिस पर चढ़कर इलैक्ट्रोनिक मीडिया के पत्रकार वीडियो बना रहे थे। उनके ठीक पीछे कुछ दूरी पर सात फिट ऊचें मचान पर दूरदर्शन का बड़ा कैमरा लगा हुआ था। कैमरा प्रधानमंत्री पर फोकस था और यह कार्यक्रम दूरदर्शन पर लाईव किया जा रहा था।

पूरे सभागार का ध्यान मंच की ओर था, सहसा तेज आवाज के साथ कैमरा चला रहा पत्रकार बेहोश होकर ऊपर से नीचे जमीन पर गिर पड़ा। तेज आवाज से सभी का ध्यान इस ओर गया। पास बैठे लोगों ने कैमरामेन को होश मे लाने के तमाम उपाय किये लेकिन विफल रहे। कुछ पुलिसकर्मियों और वहाँ मौजूद लोगों के अलावा कोई भी स्थानीय मेडिकल टीम या वालियंटर सहायता के लिये नजर नहीं आया। इस बीच पीएम मोदी अपना उद्बोधन करते रहे। 5 मिनट तक जब कैमरामेन को होश नहीं आया तो अव्यवस्थाओं से आक्रोशित मीडियाकर्मियों ने वीडियो बनानी शुरू कर दी।

मामला गंभीर देख प्रधानमंत्री ने मंच से अपनी मेडिकल टीम को निर्देश देते हुये कहा कि ‘एक साथी गिर गया है उसकी सहायता कीजिये।’ टीम आने से पहले ही लोग पीड़ित को पाण्डाल से बाहर ले गये । कुछ लोगों ने पानी लाकर सिर पर डाला गया तब जाकर कैमरामेन को होश आया। बाद में उसे प्राथमिक उपचार के लिये जिला अस्पताल भेज दिया गया। बाद में खबर आयी कि पत्रकार को हल्का हार्ट अटैक पड़ा था। पत्रकार का नाम सुनील सक्सैना बताया जा रहा है।

लोगों में चर्चा थी कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में ऐसी लचर व्यवस्था रही जिसमें 10 मिनट तक न कोई चिकित्सीय सहायता मिली न ही बाहर खड़ी एम्बूलेंस मौके पर आ सकी। यह जिला प्रशासन के लिये भी शर्म की बात थी कि ऐसी किसी आकस्मिक घटना के लिये उसकी पूरी तैयारी नहीं थी। अन्यथा प्रधानमंत्री को सहायता के लिये स्वंय निर्देंश नहीं देना पड़ता।
वहीं कई लोगों को इस घटना को देख रहे प्रधानमंत्री का उद्बोधन न रोकना भी अखरा। कुछ का कहना था कि मोदी अपनी सभा में अजान सुनकर भाषण रोक देते हैं लेकिन सामने एक पत्रकार को गिरते देखकर भी नहीं रूके। बाद में जब सारी मीडिया ने उसे कवर करना शुरू किया तब उन्होने अपनी मैडिकल टीम को बुलाया।

मथुरा से पत्रकार जगदीश वर्मा ‘समंदर’ की रिपोर्ट.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन