Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

सीओ ने रेप पीड़िता बच्ची के इलाज के लिए कहा तो डाक्टरों ने पीट दिया, देखें वीडियो

यूपी के जनपद हापुड में पाँच वर्षीय बच्ची से रेप का मामला सामने आने पर पुलिस ने पीड़िता को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया. लगभग डेढ़-दो घंटे तक ट्रीटमेंट न मिलने के कारण बच्ची दर्द से बिलबिलाती रही तो सीओ सिटी राजेश कुमार को देखा न गया. उन्होंने जिला अस्पताल के ड्यूटी पर तैनात डाक्टर से इलाज के लिए कहा तो डाक्टर गरम होने लगे.

इसके बाद शुरू हुई कहासुनी के बाद डाक्टरों ने सीओ पर हमला कर दिया. आननफानन में घायल सीओ और रेप पीड़िता को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया. एसपी हापुड़ हेमंत कुटियाल ने मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है. धरती के भगवान कहे जाने वाले डॉक्टरों की हरकत को हापुड़ के वीडियो जर्नलिस्ट राहुल गौतम ने अपने कैमरे में कैद किया जिसे नीचे देख सकते हैं. साथ ही घाटल सीओ सिटी राजेश कुमार की पीड़ा भी सुन सकते हैं.

हापुड़ से राहुल गौतम की रिपोर्ट. संपर्क : 9548053751

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन